बहन आयरा के लिए आजाद ने गाया ये गाना, साथ देने के लिए मौजूद थे आमिर खान और किरण राव

उदयपुर में आमिर खान की बेटी आयरा खान और उनके पतिदेव नुपुर शिखरे भव्य शादी कर रहे हैं। इसके लिए लगातार कुछ ना कुछ एक्टिविटी हो रही है। इस वक्त एक वीडियो सीधे संगीत सेरेमनी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में आमिर खान, किरण राव और आजाद गाना गाते हुए नजर आ रहे हैँ। दरअसल ये परफॉर्मेंस आजाद की तरफ से अपनी बहन के लिए था लेकिन किरण और आमिर उनका साथा देने के लिए पहुंचे थे। संगीत की रात आमिर खान ने अपनी बेटी को एक खास गाना डेडिकेट किया था।
पूर्व पत्नी किरण राव और उनके बेटे आज़ाद ने साथ में मिलकर ''फूलों का तारों का'' का गाना गाया जिसका वीडियो सामने आया है। 'एक हजारों में मेरी बहना है' गाते आजाद की आवाज सुनकर आयरा नुपूर चियर करते हुए नजर आ रहे हैं।
जैसे ही ये वीडियो सामने आया लोगों के रिएक्शन्स भी आ रहे हैं। एक ने लिखा है, इनका शादी ख़तम ही नहीं हो रही क्या। एक ने लिखा, ''क्या किरण उसे अकेला नहीं छोड़ सकती!'' एक का कहना है, ''कृपया दोबारा न गाएं।''
एक ने लिखा, ''ये कैसी शादी है जो रोज होती है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैँ। हालांकि किसी का रिएक्शन सामने नहीं आया है। संगीत के दौरान आयरा के लुक की बात करें को उन्होने कढ़ाई वाले लहंगे के साथ ज्वैलरी पहनी थी जिसमें वो में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
संगीत की रात से पहले, जोड़े ने अपनी शादी के मेहमानों के साथ एक फुटबॉल मैच और वर्कआउट सत्र की मेजबानी की। इरा ने मैच की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, "दुल्हन ए गेम ला रही है।" फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है...


Click it and Unblock the Notifications