पीके से आजाद इतने इंप्रेस कि पापा को पीके बुलाते हैं!
आमिर खान का कहना है कि उनका बेटा आजाद उन्हें पीके कहकर बुलाता है और फिल्म में किए गए उनके नृत्य की नकल करता है। आमिर की फिल्म 'पीके' 19 दिसंबर को प्रदर्शित हो रही है, जिसका बेसब्री से इंतजार कर रहे आमिर (49) ने ट्विटर पर लिखा, "बस, और सात दिन का इंतजार। एक अच्छी खबर है, मेरे परिवार को फिल्म पसंद आई। मेरा छोटा-सा बेटा आजाद, मेरी बेटी ईरा, किरण और अम्मी ने फिल्म देखी।"
आमिर ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा, "सबने कहा कि यह मेरी अब तक की सबसे अच्छी फिल्म है। मैं बेहद रोमांचित हूं। आजाद मुझे पीके बुलाने लगा है और मेरे नृत्य की नकल करता है।" आजाद, आमिर और किरण की संतान है। हालांकि आमिर और उनकी पहली पत्नी रीना की संतान जुनैद को फिल्म की स्क्रीनिंग में नहीं देखा गया।
आमिर ने लिखा, "सिर्फ जुनैद ही वहां नहीं था। वह लॉस एंजेलिस में है और 19 दिसंबर को फिल्म देख पाएगा। मैं तो सातवें आसमान पर हूं।" राजकुमार हिरानी निर्देशित 'पीके' के निर्माता विधु विनोद चोपड़ा हैं। फिल्म में अनुष्का शर्मा और सुशांत सिंह राजपूत ने भी काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications
