खुराना ब्रदर्स ने जीता दिल, पिता के निधन के बाद इस तरह बनें मां का सहारा, हो रही है तारीफ!

ayushmann khurrana, aparshakti khurana

अभिनेता आयुष्मान खुराना और अपारशक्ति खुराना इस वक्त इंड्स्ट्री के जाने माने नाम हैं और दोनों भाई भी हैं। कुछ दिनों पहले उनके घर में दुख का पहाड़ तब टूट पड़ा था जब उनके पिता पी खुराना का निधन हो गया था।

इसके बाद से लगातार सोशल मीडिया पर उनको लेकर चर्चा हो रही है। इस वक्त आयुष्मान खुराना और अपारशक्ति खुराना का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अपनी मां के साथ नजर आ रहे हैं। पिता के निधन के बाद अपनी मां का सहारा बना आयुष्मान और अपारशक्ति एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं।

दोनों ने मां एक एक हाथ पकड़ा हुआ है और उनका वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। जैसे ही वीडियो सामने आया लोग उनकी तारीफ कर रहे हैँ। एक ने लिखा, एक मां को और क्या चाहिए, ''दो बेटे हैं और दोनों ने एक एक हाथ पकड़ा हुआ है।''

एक ने लिखा है, ''हर बच्चे को ऐसा ही होना चाहिए।'' एक ने लिखा है, ''वीडियो देखकर अच्छा लगा।'' इस तरह से ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं। आयुष्मान खुराना के पिता पी खुराना एक मशूहर ज्योतिषी थे। एक इंटरव्यू में आयुष्मान ने बताया था कि उनके बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही पिता ने भविष्यवाणी की थी कि वह एक्टर बनेंगे।

आयुष्मान ने बताया था कि जब वह अपने पिता के साथ एक बार मुंबई आए थे तो उन्होंने किसी को बहुत गर्व के साथ बताया था कि उनका बेटा एक दिन बड़ा स्टार बनेगा। इतना ही नहीं ज्योतिषाचार्य पी खुराना से मिलने के लिए बॉलीवुड के कई सितारे भी जाते थे। आयुष्मान खुराना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि बचपन के दिनों में उनके पिता स्ट्रिक्ट हुआ करते थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X