पत्नी ताहिरा कश्यप के लिए आयुष्मान खुराना ने लिखा दिल छूने वाला संदेश, बोले- 'आपने अपने जीवन का..'

आयुष्मान खुराना ने अपनी पत्नी ताहिरा कश्यप को इंस्टाग्राम पर एक दिल छूने वाला संदेश भेजा है, जिसमें उन्होंने ताहिरा की दृढ़ता, जीवन के प्रति जुनून, काम और परिवार के प्रति समर्पण की प्रशंसा की है।
कैप्शन: "हर दिन आपसे प्रेरित होने के और भी कारण मिलते हैं, आपकी दृढ़ता, आपके जीवन, आपके काम और आपके परिवार के प्रति जुनून के कारण। आपकी आत्मा उन सभी चीजों में झलकती है जिनको आप छूते हैं, और इसी वजह से शर्माजी की बेटी एक विशेष फिल्म है।
इस फिल्म की यात्रा के दौरान आपने अपने जीवन के सबसे कठिन समय का सामना किया। शायद यही कारण है कि शर्माजीकीबे टी एक दिल को छूने वाली कहानी है। आप हमेशा से एक जन्मजात लेखक/निर्देशक रही हैं, हमारे थिएटर के दिनों से ही.. अब दुनिया को यह देखने का समय है कि आप कितनी अद्भुत हैं @tahirakashyap आप पर बहुत गर्व है।
शर्माजी की बेटी के पूरे कास्ट और क्रू को बधाई, अब @primevideoin पर स्ट्रीमिंग हो रही है।" हाल ही में इसकी स्क्रीनिंग के मौके पर इस आयुष्मान खुराना, तापसी पन्नू, सोनाली बेंद्रे, फातिमा सना शेख, करिश्मा तन्ना, नेहा धूपिया, अंगद बेदी, अपारशक्ति खुराना, जीतेंद्र कुमार और कई अन्य हस्तियां भी शामिल हुई थीं। यह सभी सेलेब्स फिल्म की कास्ट और क्रू को सपोर्ट करने के लिए शामिल हुए थे।
"शर्माजी की बेटी" को अप्लॉज एंटरटेनमेंट द्वारा प्रेजेंट और एलिप्सिस एंटरटेनमेंट मीडिया द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। फिल्म ताहिरा कश्यप खुराना द्वारा लिखी और डायरेक्ट की गई है।
इसमें साक्षी तंवर, दिव्या दत्ता और सैयामी खेर मुख्य भूमिकाओं में हैं, साथ ही वंशिका तपारिया, अरिस्ता मेहता, शारिब हाशमी और परवीन डबास भी फिल्म में अहम किरदार में नजर आ रही हैं। आप देखिए ये पोस्ट..


Click it and Unblock the Notifications











