आयुष्मान खुराना ने अमिताभ बच्चन के लिए लिखा स्पेशल नोट- कहा, "सौ जन्म क़ुर्बान यह जन्म पाने के लिए"
शूजित सरकार के निर्देशन में बनी फिल्म गुलाबो सिताबो ओटीटी प्लैटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म में मुख्य किरदारों में हैं आयुष्मान खुराना और अमिताभ बच्चन। इस फिल्म को लेकर लंबे समय से इंतजार था क्योंकि पहली बार आयुष्मान और बिग बी साथ नजर आने वाले थे। दर्शक फिल्म देखकर इस जोड़ी की तारीफ भी कर रहे हैं।
रिलीज के साथ ही आयुष्मान ने सोशल मीडिया पर बिग बी के लिए एक खास मैसेज लिखा है, जहां आयुष्मान ने खुशी जताई है कि उन्हें अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला। अभिनेता ने अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के अनुभव को शब्दों को पिरोया है, जिसे पढ़कर आप भी उनके मन का भाव समझेंगे।

आयुष्मान ने अपने से नोट में लिखा- जब भी हमारे देश में कोई नौजवान अभिनय के क्षेत्र में कदम रखना चाहता है तो उसका ध्येय होता है अमिताभ बच्चन। मेरी आख़िरी फ़िल्म में एक dialogue था कि बच्चन बनते नहीं है, बच्चन तो बस होते हैं। जब मैंने बचपन में चंडीगढ़ के नीलम सिनमा में "हम" देखी थी और बढ़े से बच्चन को बढ़े से पर्दे पर देखा था तो शरीर में ऐसी ऊर्जा उत्पन्न हुई जिसने मुझे अभिनेता बनने पर मजबूर कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications











