शुभ मंगल ज़्यादा सावधान: देखिए आयुष्मान खुराना की फिल्म के सेट से आखिरी तस्वीर
आयुष्मान खुराना इस समय शुभ मंगल ज़्यादा सावधान की शूटिंग में व्यस्त थे और अब उन्होंने समय से ये फिल्म निपटा दी है। हाल ही में शूट खत्म होने के बाद टीम के साथ उनकी ये तस्वीर भी वायरल हो रही है। फिल्म 21 फरवरी 2020 को रिलीज़ हो रही है।
फिल्म में आयुष्मान खुराना एक गे बने है लेकिन उनका पार्टनर कौन है, फिलहाल ये फिल्म में नहीं बताया गया है। और इसलिए फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता है। हालांकि फिल्म के दूसरे हीरो को लेकर कई नाम सामने आ चुके हैं।

गौरतलब है कि पहले फिल्म 14 फरवरी को रिलीज़ हो रही थी और दो और फिल्मों के साथ क्ललैश हो रही थी। लेकिन अब फिल्म की रिलीज़ डेट आगे बढ़ा कर 21 फरवरी कर दी गई है। रही बात फिल्म के दूसरे हीरो की तो कभी राजकुमार राव का नाम सामने आता है तो कभी कोटा फैक्ट्री के जीतू भईया का। लेकिन फिलहाल फिल्म की स्टारकास्ट पर किसी को कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।


Click it and Unblock the Notifications