कोरोना अनलॅाक में आयुष्मान खुराना ने खरीदा करोड़ों का घर, कीमत जानकर होश उड़ जायेंगे !
आयुष्मान खुराना की गुलाबो सिताबो हाल ही में अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई। इससे पहले ये फिल्म थिएटर में रिलीज होने वाली थी। लेकिन कोरोना के चलते सिनेमाघर बंद है। ऐसे में लगातार हिट फिल्मों की लंबी फेहरिस्त लगाने वाले आयुष्मान खुराना ओटीटी पर नजर आए।
ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि सिनेमा के सफल और कमाऊ कलाकार में गिनती आयुष्मान खुराना की होती है। बैक टू बैक हिट फिल्में आयुष्मान की पहचान बन गई हैं। साल 2019 आयुष्मान के लिए बाला, ड्रीम गर्ल जैसी करोड़ों की कमाई वाली फिल्में लेकल आयी हैं।

लेकिन अब साल 2020 भी खुराना परिवार के लिए खुशी का नया मौका लेकर आया है। टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट अनुसार आयुष्मान खुराना ने अपने छोटे भाई अपारशक्ति खुराना के साथ मिलकर चंडीगढ़ के पंचकुला में एक घर खरीदा है।
उनका ये घर सेक्टर 6 में स्थित है। बताया जा रहा है कि उनके इस घर की कीमत 9 करोड़ के करीब की है। कुछ दिन पहले ही आयुष्मान अपने परिवार के साथ चंड़ीगढ़ पहुंचे हैं। जहां पर उनका पूरा परिवार मौजूद है। आयुष्मान ने इस प्रापर्टी का रजिस्ट्रेशन भी करवा लिया है।


Click it and Unblock the Notifications