ड्रीम गर्ल की करोड़ों की कमाई, आयुष्मान का फैसला कहा- फीस कम तो प्रॉफिट शेयरिंग चाहिए
आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल सिनेमाघर में पूरी तरह से छाई हुई है। पिछले वीक द जोया फैक्टर, प्रस्थानम और पल पल दिल के पास रिलीज हुई। इस बीच आयुष्मान खुराना का जादू 10 दिन बाद भी सिनेमाघर में छाया हुआ है।
आपको बता दें कि पहले वीक की कमाई इस फिल्म की 77.50 करोड़ रही है। वहीं शनिवार और रविवार को मिलाकर ये फिल्म अभी तक 86.60 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। जल्द 100 करोड़ में प्रवेश कर सकती है।

इसी के साथ आयुष्मान बॅालीवुड के सबसे मुनाफे सुपरस्टार बन चुके हैं। 30 करोड़ में बनी ये फिल्म अब तक 50 करोड़ से अधिक का मुनाफा बटोर चुकी है। खबर है कि आयुष्मान अब अपनी फिल्मों के लिए फीस नहीं बल्कि मुनाफे पर जोर डालने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications











