'गे' के बाद अब स्त्री रोग विशेषज्ञ का किरदार निभाएंगे आयुष्मान खुराना- जानिए फिल्म की डिटेल!
आयुष्मान खुराना को लेकर काफी मशहूर है कि वो ऐसे रोल निभाते हैं जो कि शायद ही कोई निभाने के बारे में सोचे। हाल ही में फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान में एक गे के किरदार में नजर आयुष्मान खुराना को लेकर इस समय एक और खबर सामने आई है। हम बात कर रहे हैं उनकी अगली फिल्म के बारे में जिसमें उनके साथ अभिनेत्री अलाया फर्नीचरवाला नजर आने वाली है।
पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म में आयुष्मान खुराना एक स्त्री रोग विशेषज्ञ का किरदार निभाते हुए नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के लिए अलाया ने भी तैयारियां करने शुरु कर दिया है।

आयुष्मान खुराना एक शानदार अभिनेता होने के साथ साथ एक दमदार सिंगर भी हैं। फिलहाल वो जंगली फिल्म्स के साथ नजर आने वाले हैँ। फिलहाल आप देखिए आयुष्मान खुराना के कुछ किरदारों से मिलिए जो कि शानदार है...


Click it and Unblock the Notifications











