आयुष्मान तो दूसरे किशोर दा हैं...
सिर्फ दो फिल्में और आयुष्माना खुराना बन गये हैं लोगों के चहेते। जो कि लोगों को किशोर दा की याद दिलाते हैं। वो बेहतरीन अभिनेता, नायाब सिंगर और बहुत अच्छे वक्ता हैं। मतलब उनको साइन करने का मतलब यह है कि वो एक साथ कई काम कर लेंगे। यह कहना है फिल्म की अच्छी समझ रखने वालों का। जिन्हें कि आयुष्मान की 'नौटंकी साला' काफी अच्छी लग रही है।
और शायद पसंद आने के ही कारण फिल्म ने अच्छी कमाई भी कर ली है। आपको जानकर हैरत होगी कि फिल्म ने अब बॉक्स ऑफिस पर 13.25 करोड़ रु. की कमाई कर ली है।
फिल्म की सफलता की लोगों को कम उम्मीद थी लेकिन विक्की डोनर से सबसे दिल जीतने वाले आयुष्मान की इस फिल्म ने भी अप्रत्याशित रूप से सफलता के झंडे गाड़ दिये हैं। जिसका नतीजा यह है कि आयुष्मान यशराज की एक और फिल्म में काम कर रहे हैं। जिसका नाम है 'हमारा बजाज'।फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने तो खुलकर आयुष्मान की तारीफ की है और कहा है कि खूब सारी वाह-वाही और थोड़ी आलोचना. आपका फीडबैक पसंद आया.' आपकी सफलता की कामना करते हुए हम कहते हैं कि आप अच्छी और मनोरंजक फिल्में लोगों को देते रहेंगे। आयुष्मान ने बॉलीवुड में अपने दम पर सफलता पायी है यह एक बड़ी बात है, जिसके लिए नकी तारीफ करना जरूरी है।


Click it and Unblock the Notifications












