पति आयुष्मान खुराना शूटिंग पर जाते थे, मैं रात को घंटों रोती थी- ताहिरा कश्यप
आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल कमाई के मामले में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। लेकिन आयुष्मान की निजी जिंदगी बीते कुछ साल काफी दर्दनाक रही है। उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप को ब्रेस्ट कैंसर हुआ था।
जिसका सामना आयुष्मान और ताहिरा ने मिलकर किया। हाल ही में ताहिरा ने मिड डे से मेंटल हेल्थ पर विस्तार से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने उस दौर का भी खुलासा किया जब कैंसर के पता चलने से पहले वह मेंटल तौर पर काफी कमजोर हो गई थीं।

ताहिरा ने बताया कि कैसे कुछ साल पहले वह एक दर्द से गुजरी थीं। ताहिरा ने कहा कि मैंने कभी अपने शरीर, दिमाग और आत्मा को एक नहीं समझा। मैं इन्हें अलग तरह देखती। इस वजह से हमेशा फिजिकल हेल्थ पर ध्यान दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











