'पति की कार्बन कॉपी...', Ayushmann Khurrana की पत्नी का लोगों ने उड़ाया मज़ाक़, बोले- भाई-बहन लग रहे हैं...

Ayushmann Khurrana Wife Looks His Carbon Copy: आयुष्मान खुराना बॉलीवुड इंडस्ट्री के मल्टी टैलेंटेड एक्टर माने जाते हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर में काफी लाजवाब फिल्में भी दी है। हम बजट फिल्में होने के बावजूद भी वह अपने किरदार और एक्टिंग के चलते लोगों के दिलों पर राज करने लग जाते हैं।
आयुष्मान खुराना की एक वीडियो अब इसी बीच तेजी से वायरल होती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो में वह अपनी पत्नी ताहिरा कश्यप के साथ में नजर आ रहे हैं। बता दें कि यह न्यू ईयर पार्टी के दौरान की है। जब दोनों कहीं बाहर जा रहे थे।
आयुष्मान खुराना और उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप दोनों ही काफी अच्छे भी लग रहे हैं। इस दौरान आयुष्मान खुराना का ऑल ब्लैक लुक देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरी तरफ ताहिरा कश्यप ने भी ब्लैक कलर की टॉप और ग्रे कलर की शॉर्ट स्कर्ट पहनी हुई है।
लेकिन आयुष्मान खुराना और उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप को देखकर लोगों का कहना है कि दोनों जुड़वा भाई बहन लग रहे हैं। दोनों की शक्ल बहुत ज्यादा एक दूसरे से मैच करती है। काफी लोग तो यह भी कह रहे हैं कि आयुष्मान खुराना की पत्नी उनकी कार्बन कॉपी है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि आयुष्मान खुराना ने ताहिरा कश्यप के साथ में साल 2006 में शादी की थी। दोनों की शादी को 16 साल हो गए हैं। अभी के वक्त में यह कपल दो बच्चों का माता-पिता है। बेटे का नाम विराजवीर और बेटी का नाम वरुष्का है।


Click it and Unblock the Notifications











