आयुष्मान खुराना की पत्नी Tahira Kashyap को 7 साल बाद फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर, इंस्टा पर शेयर किया दर्दभरा पोस्ट

Tahira Kashyap, got breast cancer again: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann khurrana) अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। बता दें कि उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप भी जानी मानी पर्सनालिटी हैं वह लेखिका भी हैं और निर्देशक भी हैं। वह सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं। आए दिनों उनके पोस्ट सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। वह अकसर अपने वेकेशन फोटो और फैमिली फोटो शेयर करती हैं।
कैंसर से जूझ रही हैं आयुष्मान खुराना की पत्नी
लेकिन हाल ही में उन्होंने एक ऐसा पोस्ट किया है जिसे देखकर लोग सन्न रह गए हैं। जी हां, ताहिरा ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में बताया है कि वह फिर से कैंसर की शिकार हो चुकी हैं। पोस्ट शेयर करते हुए ताहिरा लिखती हैं- 'जब जीवन में मुश्किलें आएं तो आप उनका भी लाभ उठा लें। क्योंकि इससे जीवन आसान हो जाता है, लेकिन अगर वहीं मुश्किलें दोबारा से आपके सामने आएं तो आप उसे काला खट्टा ड्रिंक समझ कर आराम से पिएं। क्योंकि आपको तब पता होगा कि इसका स्वाद क्या है।'
2018 में हुआ था ताहिरा को कैंसर
ताहिरा आगे कहती हैं कि 'नियमित जांच कराने से यह पता चला है कि दोबारा से ब्रेस्ट कैंसर पनप उठा है। विडंबना है कि आज विश्व स्वास्थ्य दिवस है। आएं हम अपनी श्रमता के अनुसान इसे डील करें और खुद की पूरी देखभाल करें।' आपको बता दें कि इससे पहले ताहिरा को साल 2018 में कैंसर का पता चला था। उस समय उन्होंने अपनी सर्जरी के बाद की भी तस्वीर शेयर की थी।
आयुष्मान ने बढ़ाई पत्नी की हिस्मत
ताहिरा के इस पोस्ट को देखने के बाद ताहिरा के पति आयुष्मान खुराना ने कमेंट करते हुए लिखा- मेरी हीरो, इसी के साथ ही उन्होंने एक इमोशनल और एक हार्ट इमोजी शेयर किया है। वहीं देवर अपारशक्ति खुराना लिखते हैं-भाभी आपको एक टाइट हग। हमें पता है कि आप इसे जल्दी रिकवर कर लोगी। ताहिरा के इस पोस्ट पर शक्ति मोहन, सोनाली ब्रेंद्रे समेत तमाम सितारों ने कमेंट कर ताहिरा की हिम्मत बढ़ाई।


Click it and Unblock the Notifications











