आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को दोबारा हुआ कैंसर, मुसीबत में अभिनेता
Recommended Video

आयुष्मान खुराना एक बार फिर से समस्या में आ गएं हैं और इसका कारण है उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप का कैंसर..जी हां कुछ समय पहले ताहिरा अपने जीरो स्टेज के कैंसर को हराकर वापस आईं थी और सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर सबको खुशखबरी दी थी। अब फिर से उनको कैंसर डिटेक्ट किया गया है और ये कैंसर अब पहली स्टेज पर पहुंच चुका है। इस बात की जानकारी उन्होने फिर से सोशल मीडिया पर दी है जिसके बाद से आयुष्मान खुराना के फैंस काफी ज्यादा दुखी हो गएं हैं।
ताहिरा को ब्रेस्ट कैंसर हैं और उन्होने काफी इमोशनली लिखा है कि अभी आधी जंग बाकी है। मेरा मानना है कि अगर कोई मुसीबत आपके रास्ते में आती है तो आप पर है कि आप उसे हराएं और अपने आप को बेहतर बनाएं।

मैं अब पहली स्टेज पर आकर कैंसर से लड़ रहीं हूं। मेरी कीमोथेरेपी के 12 सेशन होने हैं। 6 हो चुके हैं और 6 बाकी हैं। मेरी पोस्ट मेरे इस सफर को समर्पित है।
आधी लड़ाई मैं जीत चुकी हूं। आधी उन लोगों के लिए लड़ना चाहती हूं जो इससे गुजर रहे हैं। फिलहाल वो इससे उबरने की कोशिश कर रही हैं। इसके अलावा बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जो इसका शिकार हो चुके हैं..आइए देखते हैं।


Click it and Unblock the Notifications