'बोले चूड़ियां' के लिए पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, निर्देशक शम्स सिद्दीकी ने किया खुलासा!
शम्स सिद्दीकी की फिल्म बोले चूड़ियां को लेकर काफी समय से चर्चा है। इस फिल्म में लीड रोल में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और तमन्ना भाटिया नजर आने वाले हैं। बता दें कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई हैं निर्देशक शम्स सिद्दीकी। हाल ही में शम्स ने फिल्म के स्टारकास्ट को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। दरअसल उनका कहना है कि इस फिल्म में वो नवाजुद्दीन सिद्दीकी को कास्ट नहीं करना चाहते थे।
दरअसल इसके लिए उनकी पहली पसंद अभिनेता आयुष्मान खुराना थे। जी हां.. शम्स के मुताबिक इस फिल्म की कहानी आयुष्मान खुराना को ध्यान में रखकर लिखी गई थी।

हालांकि किसी कारणवश ऐसा नहीं हो सका और फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एंट्री हुई। इस फिल्म को लेकर फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ तमन्ना भाटिया भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications