''मुझे शाहरूख और आमिर खान जैसे रोल चाहिए''
[बॉलीवुड न्यूज] हालिया रिलीज फिल्म 'दम लाके हईशा' से तारीफें बटोरने वाले आयुष्मान खुराना का सपना कुछ और ही है। जी हां, आयुष्मान ने कहा कि उन्हें शाहरूख खान और आमिर खान की फिल्मों जैसी किरदार मिले तो वे बेहद खुश होंगे।
अब बॉलीवुड की खान तिकड़ी के साथ तो ख्वाब तो हर कोई देखता है। वहीं खान्स जैसी फिल्में मिले, किरदार मिले.. यह कौन नहीं चाहेगा। बहरहाल, ऐसा ही कुछ सपना है विकी डोनर फेम आयुष्मान खुराना का।
उन्होंने बताया, 'मुझे कभी हां कभी ना' में शाहरुख खान का रोल बहुत पसंद आया था। और 'जो जीता वही सिकंदर' में आमिर खान के किरदार में एक अलग ही बात थी। मैं चाहता हूं कि आने वाले समय में मुझे भी फिल्मों में कुछ ऐसे रोल्स करने के लिए मिलें।'
पढ़ें- दम लगा के हाइशा- फिल्म रिव्यू
हम्ममम.. हम भी उम्मीद करते हैं आयुष्मान की जल्द ही आपकी इस ख्वाहिश को कोई न कोई निर्देशक असलियत में बदल दे। क्योंकि फिल्म 'दम लगा के हइशा' में आयुष्मान की जमकर तारीफ हुई थी। फिल्म कहानी और किरदार से लेकर आयुष्मान और भूमि की ऐक्टिंग को समीक्षकों ने काफी सराहा था।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications














