आयुष्मान की 'ना' से सिप्पी हैरान-परेशान
विक्की डोनर से लोगों के दिलों के राजा बने अभिनेता आयुष्मान खुराना के बारे में एक दिलचस्प बात सामने आ रही है कि उन्होंने अब 'ना' कहना शुरू कर दिया है। इस बार उन्होंने 'ना' उनको कहा है कि जिनके सामने अमिताभ से लेकर शाहरूख खान तक भी जुबान नहीं खोलते हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं निर्माता-निर्देशक रमेश सिप्पी की।
सिनेजगत को 'शोले' जैसी फिल्म देने वाले रमेश सिप्पी पूरे 18 साल बाद निर्देशन की दुनिया में उतरने वाले हैं जिसके लिए उन्होंने आयुष्मान खुराना को साइन किया था। लेकिन आयुष्मान ने उन्हें सीधे सरल शब्दों में मना कर दिया, वह भी बिना कोई कारण बताये। रमेश सिप्पी को ऐसी उम्मीद कतई नहीं थी जिसके कारण वह एकदम से हैरान रह गये। हालांकि रमेश सिप्पी के ही बेटे की फिल्म 'नौटंकी साला' में आयुष्मान ने लीड रोल किया था।
खैर आयुष्मान का यह इंकार बताने के लिए काफी है कि वह बॉलीवुड में मन के हिसाब से काम करने आये हैं लेकिन उनकी यह तेजी और शेखी कहीं उन पर भारी ना पड़ जाये क्योंकि बॉलीवुड में कामयाबी केवल एक सप्ताह की मेहमान होती है। इस शुक्रवार का हीरो जरूरी नहीं कि अगले शुक्रवार को भी हीरो ही हो। इसलिए खुराना साहब जरा संभल-संभल कर कदम रखिये.. फिलहाल हमारी आपको यही सलाह है।


Click it and Unblock the Notifications












