अजय देवगन के साथ रोमांचक थ्रिलर में नजर आएंगे आयुष्मान खुराना? नीरज पांडे की दमदार फिल्म!
कई महीनों से ये खबर चल रही थी कि सुपरस्टार अजय देवगन और निर्देशक नीरज पांडे एक फिल्म में साथ काम करने वाले हैं जिसका नाम चाणक्य होने वाला है और फिल्म पूरी तरह से इन्ही पर आधारित होने वाली है। हालांकि समय बीता और पता चला कि फिल्म अब नहीं बनेगी और इस प्रोजेक्ट को मेकर्स के द्वारा टाल दिया गया है। लेकिन अब नीरज पांडे की इस फिल्म को लेकर एक नई अपडेट सामने आई है।
पता चला है कि फिल्म बनेगी और इस फिल्म में ना सिर्फ अजय देवगन बल्कि आयुष्मान खुराना भी नजर आने वाले हैँ। रिपोर्ट्स में इसको लेकर दावा किया गया है।

हालांकि इस फिल्म का नाम क्या होगा इसको लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं हुआ है। ये अनटाइटल्ड थ्रिलर काफी शानदार होने वाली हपीपिंगमून की एक रिपोर्ट के अनुसार,

अनटाइटल्ड वेंचर
नीरज पांडे ने पहले ही अजय देवगन को इस अनटाइटल्ड वेंचर के लिए लॉक कर दिया है, जबकि वह अभी भी इसमें शामिल होने के लिए खुराना के साथ बातचीत कर रहे हैं।

अजय देवगन इस फिल्म के निर्माता भी बन सकते हैं
अभिनय करने के अलावा, अजय देवगन इस फिल्म के निर्माता भी बन सकते हैं। इस फिल्म की कहानी की बात करें तो, रिपोर्ट्स बताती हैं कि यह एक रोमांचक थ्रिलर होगी जिसमें दो हीरो होंगे।

आधिकारिक ऐलान?
अजय देवगन जहां केंद्रीय भूमिका निभाएंगे, वहीं आयुष्मान खुराना दूसरी मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। अब इन दोनों की इस फिल्म का आधिकारिक ऐलान कब होगा ये तो वक्त ही बताएगा।

आयुष्मान खुराना एक शानदार अभिनेता हैं
बता दें कि आयुष्मान खुराना एक शानदार अभिनेता हैं और उनको दिग्गज कलाकार अजय देवगन के साथ देखना एक अलग अनुभव होगा। ऐसा पहली बार होगा जब ये दोनों सितारे एक साथ नजर आएंगे।

प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी बिजी हैं
अजय देवगन और आयुष्मान खुराना इस वक्त अपने अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी बिजी हैं और आने वाले समय में उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयारी कर रहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications











