आयुष्मान खुराना की अगली फिल्म ड्रीम गर्ल की धमाकेदार डीटेल्स, ऐसा होगा किरदार
आयुष्मान खुराना हमेशा से अपनी बेहतरीन फिल्म चयन के लिए मशहूर रहे हैं। 2017 में उन्होंने साल की दो बेस्ट फिल्में अपने नाम करके धमाका ही कर दिया। अब आयुष्मान खुराना की अगली फिल्म है ड्रीम गर्ल। फिल्म का पोस्टर रिलीज़ हो चुका है जिसमें आयुष्मान खुराना साड़ी पहने नज़र आ रहे हैं। और अब फिल्म से उनके रोल का भी खुलासा हो चुका है।
दरअसल, सूत्रों की मानें तो फिल्म में आयुष्मान खुराना, राम लीला में सीता का किरदार निभाएंगे। अब पूरी फिल्म ही राम लीला और उसकी तैयारी में निकल जाएगी या फिर ये केवल फिल्म का एक हिस्सा होगा ये नहीं पता। लेकिन इतना तय है कि आयुष्मान खुराना सीता माता के किरदार में दिखाई देंगे।

दिलचस्प ये है कि आयुष्मान खुराना, इससे पहले अपनी फिल्म नौटंकी साला में राम लीला के प्ले में रावण का किरदार निभा चुके हैं। इस फिल्म में सीता के किरदार में थीं एविलिन शर्मा। बहरहाल, अब आयुष्मान को सीता के किरदार में देखना काफी दिलचस्प होगा। बॉलीवुड में कई एक्टर हैं जो Cross Dress कर चुके हैं।
अब इनमें आयुष्मान खुराना का नाम भी शामिल होगा। वहीं अगर वो सीता के रोल की तैयारी करेंगे तो पहली बार परदे पर बिना दाढ़ी के दिखाई देंगे। तो आयुष्मान के नए रूप को देखने के लिए तैयार रहिए। वैसे आपको याद दिलाते हैं, वो बॉलीवुड एक्टर जो पहले ये काम कर चुके हैं -


Click it and Unblock the Notifications











