ड्रीम गर्ल की धमाकेदार ओपनिंग के साथ आयुष्मान खुराना की Birthday पार्टी
आयुष्मान खुराना इस समय अपने काम की सफलता से बहुत खुश हैं। विकी डोनर के डेब्यू से लेकर उनकी हालिया रिलीज़ फिल्म ड्रीम गर्ल तक आयुष्मान ने अपने काम के लिए केवल दर्शकों का प्यार और तारीफें बटोरी हैं। 14 सितंबर को आयुष्मान अपना जन्मदिन मनाएंगे लेकिन खबर है कि इस जश्न की शुरूआत आज ही रात से होने वाली है।
अगर सूत्रों की मानें तो आयुष्मान आज रात अपने जन्मदिन का स्वागत अपनी हालिया रिलीज़ फिल्म ड्रीम गर्ल की सक्सेस पार्टी के साथ करेंगे। ये आयुष्मान की लगातार 6वीं सुपरहिट फिल्म होगी और जिस हिसाब से आयुष्मान सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहे हैं वो काबिले तारीफ है।

इस पार्टी का फैसला अभी ताज़ा ताज़ा और अचानक ही लिया गया है और ये फैसला लिया गया है ड्रीम गर्ल के शानदार रिव्यू आने के बाद। क्रिटिक्स और फैन दोनों ही इस फिल्म को बेहद इंजॉय कर रहे हैं।
इस पार्टी की गेस्ट लिस्ट तैयार हो चुकी है और आयुष्मान के घर करीबी दोस्त ड्रीम गर्ल की ओपनिंग का जश्न मनाने पहुंच चुके हैं। हमारी तरफ से भी आयुष्मान को जन्मदिन की ढेरों बधाईयां। और वाकई नेशनल अवार्ड के बाद पार्टी तो बनती है!


Click it and Unblock the Notifications