..................... आयुष्मान खुराना ने अपनी चार फिल्मों के नेशनल अवार्ड जीतने पर की बात | Ayushmann Khurrana talks about four of his films winning National Award - Hindi Filmibeat

मेरी चार फिल्मों को नेशनल अवार्ड मिला है, मुझे पता है कौन सी कहानी में दम है - आयुष्मान खुराना

आयुष्मान खुराना इस समय बॉलीवुड के सबसे सफल युवा एक्टर माने जा रहे हैं। जिस भी कहानी पर वो हाथ रख देते हैं, वो कहानी अपने आप सोना बन जाती है और दर्शकों को उस फिल्म से उम्मीद दोगुनी हो जाती है। हाल ही में आयुष्मान खुराना को उनकी फिल्म अंधाधुन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। इस बात से आयुष्मान काफी खुश हैं।

लेकिन सबसे दिलचस्प बात ये है कि आयुष्मान खुराना की चार फिल्मों को राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है। इन चार फिल्मों में उनकी डेब्यू फिल्म विकी डोनर, दम लगा के हईशा, बधाई हो और अंधाधुन शामिल है। और ये किसी भी एक्टर के करियर के लिए शानदार बात है।

ayushmann-khurrana-talks-about-four-of-his-films-winning-national-award

इस बारे में बात करते हुए आयुष्मान खुराना ने कहा कि नेशनल अवार्ड मिलना किसी भी एक्टर के लिए सुबूत हो जाता है कि उसका काम सही दिशा में हैं और लोग उसे पसंद करते हैं। मेरी चार फिल्मों को नेशनल अवार्ड मिल चुका है और ये मेरे काम के लिए बहुत गर्व की बात है।

इस बात से ही मुझे तसल्ली मिली है कि कम से कम मुझे पता है कि कैसी फिल्में करनी चाहिए, कौन सी कहानियां दर्शकों को पसंद आएगी और कौन सी कहानियां, दर्शकों तक पहुंचाना ज़रूरी हैं। अपने करियर में आयुष्मान खुराना 11 फिल्में कर चुके हैं जिनमें से 8 सफल हैं। और इन 8 में से चार फिल्मों के पास नेशनल अवार्ड की मुहर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X