Ayushmann Khurrana: हिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने पर एक्टर ने दिया रिएक्शन, 'कभी प्लान नहीं किया था..'

Ayushmann Khurrana: लीक से हटकर किरदारें करने के लिए चर्चित आयुष्मान खुराना जल्द ही 'ड्रीम गर्ल 2' के साथ दर्शकों के सामने आने वाले हैं। इस कॉमेडी फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म दर्शकों के बीच काफी पसंद की गई थी और सुपरहिट रही थी। वहीं, अब सीक्वल को लेकर काफी उम्मीदें हैं।
दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म के साथ, आयुष्मान खुराना बॉलीवुड के पहले युवा स्टार बनने जा रहे हैं, जिनके पास कमर्शियल कॉमेडी फिल्म फ्रेंचाइजी है।
फिल्मोग्राफी में हिट फ्रेंचाइजी होना बड़ी बात
इस बारे में बात करते हुए आयुष्मान खुराना कहते हैं, "मैंने कभी योजना नहीं बनाई थी कि मेरी फिल्मोग्राफी में एक हिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी होगी। ईमानदारी से कहूं तो, यह मेरे साथ बाय चांस हुआ है। सौभाग्य से, मैंने केवल कुछ मैसेज देने वाले प्रोजेक्ट्स की तलाश की, जो मनोरंजक हों और जितना संभव हो सके उतने अधिक लोगों से जुड़ पाए। मुझे ड्रीम गर्ल फ्रैंचाइज़ी मिली और यह मेरे लिए काफी बड़ा मौका हो गया.. क्योंकि यह वास्तव में एक ब्रेक-आउट कॉन्सेप्ट है जिसे मेरी पीढ़ी के नायकों द्वारा फिलहाल नहीं किया गया है।"
ड्रीम गर्ल 2 लोगों को बहुत पसंद आएगी
वह आगे कहते हैं, "एक कलाकार के रूप में मुझे हमेशा ओरिजनल रहना और लोगों के सामने लीक से हटकर कॉन्सेप्ट लाना पसंद है। आपको ड्रीम गर्ल फ्रेंचाइजी से ज्यादा कुछ और नहीं मिल सकता है, यही कारण है कि मुझे लगता है कि लोगों ने पहली फिल्म को इतना पसंद किया है। और अब ड्रीम गर्ल 2 के ट्रेलर की प्रतिक्रिया से पता चलता है कि हम दर्शकों को एक ठोस मनोरंजन देने के लिए सही रास्ते पर हैं। हमने लोगों के लिए एक मनोरंजक फिल्म लाने के लिए कड़ी मेहनत की है ।"


Click it and Unblock the Notifications