..................... Ayushmann Khurrana takes inspiration from Kishore Kumar for Dream Girl 2, reveals himself! ड्रीम गर्ल 2 के लिए Ayushmann Khurrana ने Kishore Kumar से ली है प्रेरणा - Hindi Filmibeat

ड्रीम गर्ल 2 के लिए Ayushmann Khurrana ने Kishore Kumar से ली है प्रेरणा, खुद किया खुलासा!

ayushmann khurrana

आयुष्मान खुराना अपनी फिल्मों के चलते अक्सर चर्चा में रहते हैं और उनकी फिल्म बिल्कुल अलग तरह के सब्जेक्ट पर होतीं हैं। उनकी फिल्मों का ऐलान जब भी होता है तो लोग उनसे सवाल पूछते हैं कि इस फिल्म में आपको क्या प्रॉबलम होने वाली है? लेकिन इस वक्त उन्होने दिवंगत अभिनेता और सिंगर किशोर कुमार को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है जो कि चर्चा में चल रहा है। दरअसल आज किशोर कुमार की पुण्यतिथि है और इस मौके पर आयुष्मान ने एक बड़ा खुलासा किया है।

दरअसल इस वक्त आयुष्मान खुराना फिल्म ड्रीम गर्ल 2 को लेकर बिजी हैं और लगातार काम कर रहे हैं। उन्होने बताया है कि इस फिल्म के लिए उन्होने किसी और से नहीं बल्कि किशोर कुमार से प्रेरणा ली है।

विकी डोनर अभिनेता का कहना था कि, "किशोर कुमार बहु-प्रतिभाशाली थे और एक कलाकार के रूप में, मैं हर मोड़ पर उनसे प्रेरणा लेता हूं। वह मेरे गुरु रहे हैं और उनका काम मुझे सीमाओं को आगे बढ़ाने और अज्ञात क्षेत्रों का पता लगाने के लिए प्रेरित करता है।''

इसके अलावा उन्होने कहा कि किशोर दा को उन्होने सुना है और उनका अभिनय देखा है। वो मल्टीटैलेंटेड थे और उनका अलग ही जलवा था। वर्कफ्रंट पर वो फिल्म डॉक्टर जी को लेकर भी बिजी हैं।

उन्होने अपने करियर में दम लगा के हईशा, शुभ मंगल सावधान, बधाई हो, अनुच्छेद 15 और अंधाधुन समेत कई शानदार फिल्मों में काम किया है। उनके फैंस इंतजार कर रहे हैं कि वो कब अपनी फिल्म से धमाका करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X