शाहरूख खान के बाद आयुष्मान खुराना ने भी लिया फिल्मों से लंबा ब्रेक
आयुष्मान खुराना इस समय बॉलीवुड के सबसे सफल एक्टर्स में से एक माने जा रहे हैं। अक्षय कुमार के बाद आयुष्मान खुराना भी सोने का अंडा देने वाली मुर्गी बन चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर उनका कोई भी फॉर्मूला फेल नहीं हो रहा है। लेकिन इस चक्कर में आयुष्मान सालों से लगातार काम कर रहे हैं। और अब ड्रीम गर्ल की सफलता के बाद आयुष्मान ने ब्रेक लेने का फैसला कर लिया है।
एक इंटरव्यू में आयुष्मान खुराना ने बताया कि वो फिल्मों से लंबा ब्रेक लेने वाले हैं। काफी समय से वो अपने बच्चों और परिवार के साथ वक्त नहीं बिता पा रहे हैं, बच्चों को बड़ा होता नहीं देख पा रहे हैं। इसलिए अब आयुष्मान ने तय किया है कि बाला के बाद वो एक लंबा ब्रेक लेंगे।

गौरतलब है कि हाल ही में शाहरूख खान ने भी फिल्मों से ब्रेक लेकर परिवार के साथ समय बिताने का फैसला किया है। वहीं कबीर सिंह की सफलता के बाद शाहिद कपूर ने भी ब्रेक लेकर परिवार के साथ वक्त बिताने का फैसला किया।
आयुष्मान खुराना के लिए निजी स्तर पर भी पिछला साल काफी थकाने वाला रहा है। उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप को दो बार कैंसर से जूझना पड़ा लेकिन अब सब कुछ ठीक है इसलिए आयुष्मान परिवार के साथ थोड़ा समय बिताना चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications