भारत और चीन के बाद- अब साउथ कोरिया में रिलीज होगी 'अंधाधुन'- यहां जानें DETAILS
भारत और चीन में सुपरहिट हो चुकी फिल्म अंधाधुन अब दक्षिण कोरिया में रिलीज होने वाली है। 28 अगस्त 2019 को फिल्म दक्षिण कोरिया में लगभग 90 स्क्रीन पर रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज डेट के साथ साथ कुछ नए पोस्टर्स भी निकाले गए हैं। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, तबू और राधिका आप्टे ने मुख्य किरदार निभाया है। इस संस्पेंस थ्रिलर फिल्म ने दुनियाभर में तारीफ लूटी है।
जहां भारत में फिल्म ने 72 करोड़ की कमाई की थी, वहीं चीन में अंधाधुन ने 300 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन किया है।यह चीन में भारत की तीसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म साबित हुई है। लिहाजा, इस पॉजिटिव रिस्पॉस को देखते हुए फिल्म को अब दक्षिण कोरिया में रिलीज किया जा रहा है।

इतना ही बल्कि श्रीराम राघवन की इस फिल्म ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2019 में भी तहलका मचा दिया। इस फिल्म के लिए जहां आयुष्मान को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला, वहीं इसे सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म के अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।
अंधाधुन की बात करें तो फिल्म में आयुष्मान खुराना ने आकाश का रोल निभाया था जो एक पियानिस्ट है और अंधा होने का नाटक करता है। आकाश की जिंदगी में तूफान तब आता है जब वो गलती से एक मर्डर देख लेता है। फिल्म में जबरदस्त संस्पेंस है जो आपको क्लाईमैक्स तक बांधे रखेगी। यह फिल्म 100 दिनों से ज्यादा समय तक थियेटर में टिकी रही थी।
कहीं ना कहीं इस फिल्म ने आयुष्मान खुराना को भी एक अलग मजबूत पहचान दी है। जिसके बाद आज वो हर निर्माता- निर्देशकों की पहली पसंद बन गए हैं। आयुष्मान की आने वाली फिल्म ड्रीम गर्ल से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। सिनेमाप्रेमी आयुष्मान की सराहना कर रहे हैं और उनके द्वारा चुनी गई स्क्रिप्ट्स में उनके अनूठे और सशक्त विकल्पों के लिए उनकी प्रशंसा कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












