Ayushmann Khurrana ने शाहरुख खान के बंगले के सामने खड़े होकर मांगी ये मन्नत? Pic

द एक्शन हीरो को लेकर खबरों में चल रहे अभिनेता आयुष्मान खुराना ने हाल ही में कुछ ऐसा किया है जो कि उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। उनके साथ साथ इसके बाद किंग खान, शाहरुख खान के फैंस भी काफी ज्यादा खुश हुए हैं। दरअसल शाहरुख खान के बंगले मन्नत से सामने से गुजरते हुए अभिनेता ने कुछ ऐसा किया जिसके बाद वो चर्चा में आ गए। सुपरस्टार के बंगले के सामने खड़े होकर उसकी तरफ निहारते हुए देखा गया।
इसके बाद वहां खड़े उनके फैंस ने आयुष्मान खुराना की इस तस्वीर और वीडियो को कैमरे में कैद कर लिया जो कि तेजी से वायरल हो रही है। दरअसल आयुष्मान खुराना शाहरुख खान के बंगले के सामने ऐेसे नहीं रुके थे,
बल्कि इसके पीछे एक बड़ा कारण था। जी हां, उन्होने खुद खुलासा किया कि वो मन्नत के सामने खड़े होकर मन्नत मांग रहे थे। द एक्शन हीरो ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए इस बात का खुलासा किया है।

आयुष्मान खुराना पोस्ट करते हुए लिखा
आयुष्मान खुराना पोस्ट करते हुए लिखा है, ''मन्नत से गुजर रहा था तो एक मन्नत मांग ली।'' हालांकि उनकी ये मन्नत क्या है इसको लेकर उन्होने किसी तरह का खुलासा नहीं किया है।

द एक्शन हीरो
उन्होने इस पोस्ट पर हैशटैग द एक्शन हीरो और इसकी रिलीज डेट का जिक्र किया है। बता दें आयुष्मान खुराना ने कई बार बताया है कि वो शाहरुख खान के बहुत बड़े फैन हैं।

सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे हैं
इस पोस्ट के बाद फैंस लगातार सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे हैं और अपनी बात कह रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, ''जो एक बार शाहरुख खान का फैन हो जाता है वो हमेशा रहता है।''

एक यूजर ने लिखा
एक का कहना है कि, ''शाहरुख खान भगवान आपकी मन्नत को कुबूल करे।'' हालांकि अभिनेता ने किसी तरह का रिेएक्शन इन कमेंट्स को लेकर नहीं दिया है लेकिन इतना तय है कि वो खुश काफी होंगे।

2 दिसंबर को रिलीज होगी
द एक्शन हीरो 2 दिसंबर को रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है और इसका दमदार ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है।


Click it and Unblock the Notifications