..................... Ayushmann Khurrana speaks on Anek and it's Box Office collection! '100 करोड़ वाली फिल्म नहीं है अनेक', आयुष्मान खुराना ने क्यों कह डाली इतनी बड़ी बात? - Hindi Filmibeat

'100 करोड़ वाली फिल्म नहीं है अनेक', आयुष्मान खुराना ने क्यों कह डाली इतनी बड़ी बात?

आयुष्मान खुराना को लेकर मशहूर है कि वो काफी शानदार और अलग फिल्में करते हैं और उनकी फिल्म आम जनजीवन से जुड़ी हुईं होती हैं। इस वक्त वो अपनी फिल्म अनेक को लेकर चर्चा में हैं। अनेक को लेकर आयुष्मान खुराना ने कुछ ऐसा कह डाला है जो कि फैंस को काफी पसंद आएगा। आयुष्मान खुराना ने इस फिल्म के कलेक्शन को लेकर एक बात कही है। उन्होने कहा कि.. "ड्रीम गर्ल, बधाई हो, और बाला हल्की-फुल्की फिल्में थीं।

एक एक्शन हीरो एक कमर्शियल फिल्म है। आपको कमर्शियल सिनेमा करना होगा ताकि अनेक और आर्टिकल 15 जैसा सिनेमा हो। समर्थन मिलेगा। आपको अपनी व्यावसायिक रूप से सफल फिल्मों से अनेक और आर्टिकल 15 जैसी फिल्में करने का साहस मिलता है।

ayushmann khurrana, anek, आयुष्मान खुराना, अनेक

वह संतुलन बहुत महत्वपूर्ण है। बेशक, आप अनेक को एक व्यावसायिक लेंस के माध्यम से नहीं देख सकते हैं। यह 100 करोड़ की फिल्म नहीं है। यह एक महत्वपूर्ण फिल्म है।"

उनकी इस खबर से इतना तो तय है कि इस फिल्म से उनको काफी उम्मीद है कि वो लोगों के दिलों पर हिट करेगी। देश के उत्तर-पूर्वी तनाव और लोगों के इर्द-गिर्द घूमती इस फिल्म में अभिनेता-निर्देशक एक और सामाजिक मुद्दे को छूते नजर आएंगे।

फिल्मीबीट से हाल ही में बातचीत में, आयुष्मान ने अनेक जैसी महत्वपूर्ण फिल्म के साथ-साथ फहद फासी और मलयालम सिनेमा के लिए अपने प्यार के बारे में बात की थी। अनुभव सिन्हा वो डायरेक्टर हैं जिनके साथ आयुष्मान खुराना ने सबसे ज्यादा काम किया है। उनका कहना है कि वो एक दूसरे को काफी अच्छे से समझते हैं। आने वाले समय में वो कई शानदार प्रोजेक्ट्स का हिस्सा होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X