आयुष्मान खुराना का बड़ा दिल- फैन की गुजारिश पर उनकी मम्मी के लिए गाया गाना- Video
इस समय लॉकडाउन में पूरा देश लगभग घरों में हैं और फ्री समय बिताने के लिए कुछ ना कुछ कर रहा है। बॉलीवुड के सारे सितारे समय बिताने के लिए सबसे ज्यादा सोशल मीडिया पर टाइम काट रहे हैं और एक के बाद धमाकेदार वीडियोज से फैंस के साथ लगातार संपर्क में हैँ। ऐसे में अभिनेता और सिंगर आयुष्मान खुराना का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसको देखकर आप काफी खुश हो जाएंगे। दरअसल आयुष्मान खुराना इस वीडियो में अपने फैंस की मां को जन्मदिन पर विश कर रहे हैं।
उन्होने बताया कि उनके फैन की माता जी का जन्मदिन है और उन्होने ये गुजारिश की थी कि वो उनके लिए कोई गाना गाएं। बस इसी कारण आयुष्मान खुराना ने उनकी ये इच्छा पूरी की है। आयुष्मान खुराना ने पूरी बात बताते हुए मां के लिए गाना गाया और विश किया।

अब ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है और लोग आयुष्मान खुराना के इस काम की तारीफ कर रहे हैं। हाल में आयुष्मान ने सोशल मीडिया पर एक कविता पेश की थी कि और ये वीडियो भी काफी तेजी से वायरल हुआ था।
कविता की शुरुआत कुछ इस तरह से थी.. 'किसी और का खामियाजा क्यों भर रहा है आदमी, लाचार जग में मर रहा है आदमी। भूल देख दूसरों की सीख ले ना कुछ सका, आज पर उत्पात कैसा कर रहा है आदमी।'
आयुष्मान खुराना ने लोगों को कोरोना वायरस के चलते घर में ना रहने के लिए भी निशाना बनाया था। फिलहाल आज के वीडियो के बारे में आपका क्या कहना है..


Click it and Unblock the Notifications