आयुष्मान खुराना की अगली आनंद एल राय फिल्म का नाम एक्शन हीरो, ये स्टार होंगे विलेन
आयुष्मान खुराना के पास इस समय शानदार प्रोजेक्ट्स की लाईन लग रही है और अब यूके में उनकी अगली फिल्म की शूटिंग जल्दी ही शुरू होने जा ही है। फिल्म का नाम है एक्शन हीरो और इसे टीसीरीज़ के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं आनंद एल राय। आनंद एल राय और आयुष्मान खुराना का साथ शुभ मंगल सावधान के समय से है।
अब आयुष्मान खुराना एक्शन हीरो में पाताल लोक स्टार जयदीप अहलावत से टक्कर लेते दिखेंगे। ये आयुष्मान खुराना की पहली एक्शन फिल्म कही जा रही है लेकिन अब इसमें आयुष्मान खुराना की तरह की फिल्मों के हिसाब से कौन सा सामाजिक ट्विस्ट होगा, ये फिलहाल किसी को नहीं पता है।

आयुष्मान इस पीढ़ी के सबसे मंझे हुए कलाकार हैं और इस बात का सुबूत हैं उनकी चुनी हुई फिल्में। दिलचस्प बात ये है कि आयुष्मान खुराना की चार फिल्मों को राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है। इन चार फिल्मों में उनकी डेब्यू फिल्म विकी डोनर, दम लगा के हईशा, बधाई हो और अंधाधुन शामिल है। और ये किसी भी एक्टर के करियर के लिए शानदार बात है।
नेशनल अवार्ड मिलना किसी भी एक्टर के लिए सुबूत हो जाता है कि उसका काम सही दिशा में हैं और लोग उसे पसंद करते हैं। अपने करियर में आयुष्मान खुराना 11 फिल्में कर चुके हैं जिनमें से 8 सफल हैं। और इन 8 में से चार फिल्मों के पास नेशनल अवार्ड की मुहर है।

बेहद अनोखी हुई थी शुरूआत
आयुष्मान खुराना ने अपने करियर की शुरूआत की थी शूजित सरकार की फिल्म विकी डोनर के साथ। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना एक स्पर्म डोनर की भूमिका में दिखाई दिए थे। फिल्म को प्रोड्यूस किया था जॉन अब्राहम ने। इस फिल्म की सफलता के बाद आयुष्मान खुराना ने अपने करियर में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार स्टारडम की तरफ बढ़ते गए।

यशराज फिल्म्स से Breakthrough
यूं तो आयुष्मान खुराना ने अपनी पहली ही फिल्म से फैन्स के दिल में अपने लिए जगह बना ली थी लेकिन उनका breakthrough था यशराज फिल्म्स की दम लगा के हईशा। शरत कटारिया की इस फिल्म में आयुष्मान खुराना एक ऐसे लड़के की भूमिका में दिखाई दिए जिसकी अरेंज मैरिज एक मोटी लेकिन कमाऊ लड़की से करवा दी जाती है। इसके बाद आयुष्मान हर फिल्म के साथ समाज के अजीब रिवाज़ों को तोड़ते हुए दिखाई दिए।

शुभ मंगल सावधान से आर्टिकल 15 तक
शुभ मंगल सावधान में आयुष्मान ने गुप्त रोगों पर खुलकर बात की तो वहीं आर्टिकल 15 में एक कड़क पुलिस ऑफिसर बनकर संविधान के सबसे अहम अनुच्छेद के बारे में बात करते दिखाई दिए। शुभ मंगल ज़्यादा सावधान में आयुष्मान खुराना एक और कदम आगे बढ़कर देश की पहली कॉमर्शियल Gay Love Story के साथ परदे पर आए। बधाई हो में एक 25 साल के बेटे की भूमिका में दिखाई दिए जो अपनी 60 साल की मां की अगली प्रेगनेंसी को हज़म करने की कोशिश कर रहा है वहीं बाला में एक गंजे लड़के की भूमिका में दिखे जो अपने कम बालों के कारण हीन भावना से ग्रसित है।

अपकमिंग फिल्मों की शानदार लिस्ट
आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्मों की लिस्ट भी शानदार है। चंडीगढ़ करे आशिकी में वो वाणी कपूर के साथ दिखाई देंगे और ये फिल्म एक अलग प्रेम कहानी बताई जा रही है। वहीं दूसरी तरफ डॉक्टर जी में आयुष्मान खुराना एक Gynaecologist की भूमिका में दिखाई देंगे। इसके अलावा वो अपने आर्टिकल 15 डायरेक्टर अनुभव सिन्हा के साथ अनेक की शूटिंग पूरी कर चुके हैं।

बिल्कुल अलग स्टार आयुष्मान
आयुष्मान खुराना आम आदमी के हीरो हैं और यही उनके स्टारडम को चमकाता है। पिछले साल से सबसे सफल स्टार्स में से एक आयुष्मान खुराना ही हैं। आयुष्मान खुराना इस समय सबकी हिट लिस्ट पर हैं। बॉक्स ऑफिस पर वो सोने का अंडा देने वाली मुर्गी हैं। क्योंकि आजकल आयुष्मान खुराना जिस चीज़ पर हाथ लगा दें वो चमक जाती हैं। उनका आम सा अभिनय उन्हें साधारण लोगों की लिस्ट में असाधारण बना देता है।

इस साल की भी कर चुके हैं शुरूआत
इस साल आयुष्मान खुराना, एक्टर के तौर पर ना सही लेकिन सिंगर के तौर पर शुरूआत कर चुकी हैं। पत्नी ताहिरा कश्यप की डेब्यू शॉर्ट फिल्म Feels Like Ishq में आयुष्मान खुराना ने दो गाने गाए हैं। इन गानों को लिखा भी आयुष्मान खुराना ने हैं और उन्होंने इन गानों को अपने दोस्त रोचक कोहली के साथ कंपोज़ किया है।


Click it and Unblock the Notifications











