..................... शुभ मंगल ज्यादा सावधान बैन Ayushmann Khurrana Shubh mangal zyada saavdhan banned in Dubai - Hindi Filmibeat

शुभ मंगल ज्यादा सावधान हुई बैन, आयुष्मान खुराना को लगा तगड़ा झटका, बुरी खबर !

आयुष्मान खुराना की नई फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान रिलीज हो गई है। गे लव स्टोरी पर बनी इस फिल्म में आयुष्मान खुराना होमोसेक्सुअल लड़के की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म को लेकर बीते कई दिनों से बज रहा है। जहां पर आयुष्मान खुराना और फिल्म में उनके प्रेमी की भूमिका निभा रहे अभिनेता जितेंद्र कुमार के बीच किसिंग सीन दिखाया गया है।

जो कि फिल्म की सबसे बड़ी हाईलाइट बन गया। सोशल मीडिया पर फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। लेकिन इस बीच गे स्टोरी का विषय होने के कारण बैन की खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शुभ मंगल ज्यादा सावधान की रिलीज पर दुबई और मीडिल ईस्ट के देशों में बैन लगा दिया गया है।

Ayushmann Khurrana

इस विषय के कारण मेकर्स को कमाई के लिहाज से तगड़ा झटका सहना पड़ सकता है। माना जा रहा है कि फिल्म में गे स्टोरी दिखाए जाने को लेकर इस तरह का फैसला लिया गया है। दुबई और मिडिल ईस्ट में हिंदी भाषी फिल्मों के दर्शकों की तादाद अधिक है। भारतीय फिल्में और स्टार्स वहां पर पहली पसंद बने हुए हैं।

ऐसे में फिल्म पर रोक लगाने का मतलब सीधे तौर पर इसकी कमाई को गिराना है। फिलहाल मेकर्स का पूरा फोकस अब घरेलू कमाई पर होगा। समलैंगिक रिश्तों पर बनी ये फिल्म भारतीय सिनेमाघरों में क्या प्रदर्शन करती है। ये देखना होगा। रिपोर्ट अनुसार इस फिल्म को 10 करोड़ तक की ओपनिंग मिल सकती है।

बता दें कि इन दिनों कमाई के लिहाज से आयुष्मान खुराना सबसे बड़े सुपरस्टार बन गए हैं..यहां देखिए..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X