PIC: अमिताभ बच्चन की चिट्ठी आयुष्मान खुर्राना के नाम
[बॉलीवुड न्यूज] आयुष्मान खुर्राना की खुशी का अंदाजा इस तस्वीर से ही लगाया जा सकता है। यह तस्वीर है एक चिट्ठी की, जो अमिताभ बच्चन ने खुद लिखकर आयुष्मान को भेजी है। आयुष्मान ने उसी खत की तस्वीर लेकर अपने फैंस के साथ शेयर किया है।
दरअसल, अमिताभ बच्चन ने आयुष्मान को यह खत फिल्म 'दम लाके हईशा' में उनकी लाजवाब एक्टिंग की तारीफ करते हुए लिखी है। शरद कटारिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में 90's का हरिद्वार दिखाया गया है। जिसकी कहानी एक लड़के और उसकी नई नवेली दुल्हन के इर्द-गिर्द घूमती है।
PICS: बिग बी और ऐश्वर्या राय को देख आप भी कह उठेंगे....So Sweet
आयुष्मान ने इंस्टाग्राम पर इस खत की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि,,इसे मैं जिंदगी भर याद रखूंगा..बच्चन सर को सलाम..
अमिताभ बच्चन इलाहाबाद नगरी से हैं और उन्होंने कहा कि ''फिल्म में आयुष्मान की चाल ढ़ाल, बोल चाल में चाहकर भी दर्शक गल्तियां नहीं निकाल सकते। वे फिल्म में परफेक्ट हैं।'' बता दें, इस फिल्म के आयुष्मान को दर्शकों के साथ साथ समीक्षकों की भी काफी तारीफ मिली है।
Rare PIC: जब झूम कर थिरके थे बिग बी, अभिषेक और ऐश्वर्या राय बच्चन..
बहरहाल, अमिताभ बच्चन से यूं तारीफ मिलना आयुष्मान के लिए कितनी अजीज हो सकती हैं, इसका अंदाजा हर बॉलीवुड प्रेमी लगा सकता है। उन्होंने लिखा है कि, ''भले ही मैं तुमसे एचटी एवार्डस के दौरान मिल नहीं पाया, लेकिन यह नोट तुम्हें बताने के लिए कि फिल्म दम लाके हईशा में तुम्हारा अभिनय जबरदस्त था, मैंने यह फिल्म काफी एन्जॉय किया।


Click it and Unblock the Notifications














