..................... Ayushmann Khurrana shares a special message on Rakshabandhan as Pooja - Hindi Filmibeat

आयुष्मान खुराना ने दिया मज़ेदार मैसेज- ''रक्षाबंधन के दिन पूजा को कॉल ना लगाएं''- VIDEO

By Staff

हाल ही में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार जीतते वाले अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' का ट्रेलर रिलीज हुआ है l अपने अनोखे विषय के कारण फिल्म अभी से चर्चा में है। अभिनेता ने रक्षाबंधन के अवसर पर एक मजेदार वीडियो साझा किया जिसमे उन्होंने कहा "रक्षाबंधन के दिन पूजा को नहीं, बल्कि अपने भाई-बहन को फोन लगाएं।"

'ड्रीम गर्ल' में आयुष्मान एक ऐसा कैरेक्टर निभा रहे हैं जो लड़का होकर भी लड़की की आवाज में लोगों से बात करता है और कैसे वो लोगों की ड्रीम गर्ल बन जाता है। फिल्म 13 सितंबर को रिलीज होने वाली है। हाल ही में आयुष्मान खुराना को फिल्म अंधाधुन के लिए बेस्ट एक्टर के नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया है जिसके बाद अब हर कोई उनकी आगामी "ड्रीम गर्ल" का इंतज़ार कर रहा है।

Ayushmann Khurrana

फ़िल्म में आयुष्मान खुराना के साथ नुशरत भरूचा भी लीड भूमिका में नज़र आएंगी। फिल्म का निर्देशन राज शांडिल्य ने किया है। जबकि प्रोड्यूर्स हैं एकता कपूर, शोभा कपूर और आशीष सिंह। आर्टिकल 15 के बाद आयुष्मान को इस अंदाज में देखना दिलचस्प है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X