पिता के जाने से दुखी आयुष्मान खुराना ने साझा की आखिरी पलों की यादों, एक साथ नजर आया पूरा परिवार

Ayushmann Khurrana Father Prayer Meet: कुछ दिनों पहले बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और अपारशक्ति के पिता का अचानक निधन हो गया था, जिसकी जानकारी सोशल मीडिया के जारिए से खुद अभिनेता ने साझा की थी, और इस दुख की घड़ी में सभी अभिनेता के साथ खड़े नजर आए थे। अब आज आयुष्मान खुराना ने अपने पिता की प्रार्थना सभा के दौरान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करके उनके आखिर पलों को याद किया है।
दरअसल आयुष्मान और अपारशक्ति खुराना ने पिता पी खुराना के लिए परिवार ने प्रार्थना सभा आयोजित की। प्रार्थना सभा में परिवार के सदस्यों और करीबी सहयोगियों ने भाग लिया और आयुष्मान ने इस अवसर से कुछ पल सोशल मीडिया पर शेयर किए।
आयुष्मान ने कार्यक्रम की तस्वीरें शेयर कीं और बताया कि उनके पिता के आखिरी शब्द क्या थे। आयुष्मान ने पोस्ट के कैप्शन में एक दिल छू लेने वाले मैसेज के साथ शेयर किया।
उन्होंने लिखा, "मां का ख्याल रखना है और हमेशा साथ रहना है।" उन्होंने आगे लिखा, "पिता जैसा बनने के लिए बहुत दूर जाना पड़ता है, अपने पिता से।" पहली बार ऐसा महसूस हो रहा है कि पापा बहुत दूर और बहुत करीब हैं हमारे। आपकी परवरिश, प्यार, सेंस ऑफ ह्यूमर और सबसे खूबसूरत यादों के लिए शुक्रिया।"
सोशल मीडिया पर आयुष्मान ने बहुत ही इमोशनल फोटो शेयर की हैं, एक फोटो में आयुष्मान और अपारशक्ति अपनी मां को गोद में लिए हुए थे। एक अन्य तस्वीर में पूरा परिवार पी खुराना के बड़े से फोटो के सामने सम्मान देते हुए नजर आ रहा है।
चौथी तस्वीर में मिठाई से भरे जार की तस्वीर थी और उस पर एक खास संदेश भी था, "यह मेरी पसंदीदा मिठाई है। उम्मीद है आपको भी यह पसंद आएगी... पी खुराना।" फैंस इस फोटोज और भावुक कर देने वाले कैप्शन को पढ़कर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
गौरतलब है कि, प्रसिद्ध ज्योतिषी और अभिनेता आयुष्मान खुराना और अपारशक्ति खुराना के पिता पंडित पी खुराना का शुक्रवार को मोहाली में निधन हो गया। पिता पी खुराना के अंतिम संस्कार की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थी जिसमें आयुष्मान और अपारशक्ति साथ में नजर आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












