डॉक्टर जी से सामने आया आयुष्मान खुराना का फर्स्ट लुक, स्त्री रोग विशेषज्ञ बनेंगे अभिनेता!
निर्देशक अनुभूति कश्यप इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म डॉक्टर जी के निर्देशन में बिजी चल रहे हैँ। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता आयुष्मान खुराना नजर आने वाले हैं जो कि हिट की गारंटी हैं। इसका कारण ये है कि वो हमेशा एक अलग किरदार निभाते हैँ। यह फिल्म एक कैंपस कॉमेडी ड्रामा है, जिसमें आयुष्मान खुराना एक डॉक्टर की भूमिका निभाते नजर आएंगे। लेकिन इस समय कुछ ऐसा हुआ है जो कि उनके फैंस के लिए काफी मजेदार साबित होगा।
दरअसल अब आयुष्मान खुराना की फिल्म से उनका फर्स्ट लुक सामने आया है। इस लुक के सामने आते ही फैंस इसपर रिएक्ट कर रहे हैं और काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। आयुष्मान खुराना ने इस तस्वीर में सफेट कोट पहना हुआ है और हाथ में किताबें हैं।

आखों में चश्में के साथ वो पूरे डॉक्टर लग रहे हैं। जिस किताब को उन्होने पकड़ा हुआ है उसमें लिखा है.. स्त्री रोग विशेषज्ञ। इसके अलावा आयुष्मान खुराना ने कैप्शन लिखा है कि.. 'डॉक्टर जी तैयार होकर निकले हैं, अब होगी शूटिंग।'
इसका मतलब है कि फिल्म की शूटिंग आज से शुरु हो जाएगी। इस फिल्म में पहली बार रकुल प्रीत सिंह और आयुष्मान खुराना की जोड़ी नजर आने वाली है, इसको लेकर फैंस भी काफी उत्सुक हैं।
रकुल प्रीत सिंह एक शानदार अदाकार हैं और उन्होने बॉलीवुड के अलावा साउथ की लगभग सभी भाषाओं की फिल्म में काम किया है। फिलहाल फिल्म कब आएगी इसका ऐलान होना बाकी है।


Click it and Unblock the Notifications