कोरोना: वॉरियर्स के लिए आयुष्मान खुराना का तोहफा, कविता ऐसी कि दिल छू लेगी- VIDEO
एक्टर आयुष्मान खुराना एक बार फिर अपनी कविता के चलते चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर जहां सारे स्टार्स ने दिल से थैंक्यू हैशटैग पर पुलिस, नर्स, डॉक्टर, रोजाना काम करने वाले लोगों को शुक्रिया कहा तो वहीं आयुष्मान खुराना ने कविता के जरिए थैंक्यू कहा। लोगों को ये कविता खूब पसंद आ रही है।
बता दें कोरोना वायरस के चलते जहां सभी देशवासियों को स्वस्थ रहने के लिए घरों में रहने की सलाह दी जा रही है। वहीं डॉक्टर, नर्स, कूड़ा उठाने वाले, दुकान वाले और पुलिस दिन रात इस संकट में काम कर रही है। इस मुसीबत को देखते हुए सोशल मीडिया पर स्टार्स ने उन्हें शुक्रिया कहने की मुहीम चलाई व उनके काम को सराहने की अपील की।


Click it and Unblock the Notifications











