सिगिंग में बिजी आयुष्मान, हर तीन महीने में लाएंगे एक गाना!
एक्टर- सिंगर आयुष्मान खुर्राना अब अपनी सिगिंग पर ध्यान देने वाले हैं। जी हां, आयुष्मान का कहना है कि वह हर तीन माह में अपना सोलो गाना लेकर हाजिर होंगे। आपको बता दें, आयुष्मान जल्द स्वयं का बैंड लांच कर रहे हैं।

हाल में अपना सोलो गाना 'मिट्टी दी खुशबू' रिलीज कर चुके आयुष्मान ने एक इंटरव्यू में कहा कि, "मैं जल्द अपना बैंड 'आयुष्मान आफ्टर स्कूल' लांच कर रहा हूं। जिसके बाद लगभग हर तीन महीनों में मैं आपके लिए एक अपना एक सोलो गाना लेकर आऊंगा।
गौरतलब है कि, आयुष्मान अपनी अगली फिल्म 'हवाईजादा' को लेकर भी उत्साहित हैं। आयुष्मान ने बताया कि, उन्होंने 'हवाईजादा' के लिए मिर्जा गालिब की गजल दिल-ए-नादान की धुन बनाई है, जो कि बेहतरीन है।
'हवाईजादा' की शूटिंग पूरी हो चुकी है। और फिलहाल इसके लिए डबिंग किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











