दुनिया से दूर अकेले रहना चाहते हैं आयुष्मान खुराना!
बॉलीवुड अभिनेता व गायक आयुष्मान खुराना आजकल आसपास की भीड़ से थोड़ा अलग होना चाहते हैं। या यूं कह लें आयुष्मान पूरी दुनिया की संपर्क से दूर कुछ दिन अकेले रहना चाहते हैं। जी नहीं, ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि खुद आयुष्मान ने ट्वीटर के जरिए ये कहा है।
फिल्म विकी डोनर के बाद आयुष्मान के लिए बॉलीवुड के द्वार खुल गए। और वह बन गए एक सेलिब्रिटी। लेकिन लगता है आयुष्मान सेलिब्रिटी की लाइफ जल्द ही उकता गए हैं। दरअसल, आयुष्मान ने मंगलवार को माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा, ‘‘मैं अपनी आसपास की दुनिया पर बहुत ज्यादा निर्भर हूं। मुझे यह तक नहीं मालूम कि किराने का सामान कैसे खरीदते हैं। इसीलिए, आम जिंदगी के काम सीखने के लिए मुझे एक महीने तक अकेले रहने की जरूरत है।''
खैर, इसके कदम के लिए ऑल दि बेस्ट आयुष्मान। उम्मीद करते हैं कि आप जल्द ही बुनियादी जीवन जीना सीख लेंगे। आपको बता दें, आयुष्मान ने ‘विकी डोनर', ‘नौटंकी साला' और ‘बेवकूफियां' जैसी फिल्मों से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। वहीं, उनकी अगली फिल्म ‘हवाईजादा' होगी।


Click it and Unblock the Notifications












