दो शानदार स्टार और.. अजय देवगन की फिल्म को जबरदस्त टक्कर- दशहरा 2018
आयुष्मान खुर्राना और सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'बधाई हो' की रिलीज डेट आगे बढ़ चुकी है। फिल्म अब दशहरा के मौके पर 19 अक्टूबर को रिलीज होगी। खास बात है कि इसी दिन अजय देवगन स्टारर लव रंजन की फिल्म और अर्जुन कपूर- परिणीति चोपड़ा की नमस्ते इंग्लैंड भी रिलीज हो रही है। जी हां, यानि की एक साथ तीन तीन फिल्मों के बीच होगी टक्कर।
'रेस 3' के फ्लॉप होते ही.. अगली फिल्म की फीस हो गई आधी
गौरतलब है कि तीन में से दो फिल्में कॉमेडी का तड़का लिए हैं। जहां लव रंजन के बैनर तले अजय देवगन, तबू की फिल्म रोमांटिक शहरी कॉमेडी है। वहीं, नमस्ते इंग्लैंड में भी रोमांस के बीच कॉमेडी दिखेगा। लेकिन बधाई हो एक पारिवारिक कहानी है।

'बधाई हो' एक ऐसे परिवार की कहानी है जो कुछ अप्रत्याशित खबरों से ग्रस्त है। फिल्म में दिखाया गया है कि परिवार पर खबर का क्या प्रभाव पड़ता है और कैसे वे अपने ही तरीके से इससे निपटते हैं। इस फिल्म में पहली बार आयुष्मान और सान्या की जोड़ी दिखेगी, जिसके लिए फैंस काफी उत्साहित हैं।
बहरहाल, यहां जानते हैं आने वाली विषय प्रधान फिल्में, जिनका बेसब्री से इंतजार है-


Click it and Unblock the Notifications











