..................... Ayushmann Khurrana said on performing at London's Wembley Stadium, told proud moment - Hindi Filmibeat

Ayushmann khurrana: लंदन के वेम्बली स्टेडियम में परफॉर्म करने पर बोले अभिनेता, बताया गर्व का पल

Ayushmann khurrana

Ayushmann Khurrana: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना फैंस के पसंदीदा अभिनेताओं में से एक हैं, हमेशा ही अपने काम से सबको खुश करते रहते हैं। फिलहाल वह लंदन प्रतिष्ठित वेम्बली स्टेडियम में पहली बार परफॉर्म करने को लेकर खासे उत्साहित हैं। आयुष्मान का कहना है कि उन्हें इससे अधिक गर्व नहीं हो सकता है। यह मेरे लिए एक बड़ा क्षण होगा।

अपने काम को लेकर बात करते हुए आयुष्मान ने कहा, 'यह मेरे लिए बहुत गर्व की बात है कि मैं वेम्बली स्टेडियम में प्रदर्शन करूंगा, जिसने ऐतिहासिक रूप से क्वीन, कोल्डप्ले, जॉर्ज माइकल, माइकल जैक्सन जैसे संगीत दिग्गजों से लेकर 1966 फीफा विश्व कप फाइनल सहित ऐतिहासिक खेल आयोजनों तक के अविश्वसनीय प्रदर्शन देखे हैं।'

आयुष्मान ने आगे कहा, 'भारत हर पहलू में वैश्विक बातचीत के केंद्र में है। हमारी कला और कलाकार अब विश्व स्तर पर जाने जाते हैं और हिंदी सिनेमा की लोकप्रियता और अपील लगातार बढ़ रही है।'

आगे आयुष्मान ने कहा, 'एक भारतीय के रूप में वेम्बली में प्रदर्शन करना और हिंदी फिल्म उद्योग और यूके में लोगों के लिए हमारे सिनेमा के आकर्षण का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए एक बड़ा क्षण है। मैं केवल यही आशा करता हूं कि हम इस भव्य स्टेडियम में लोगों को एक ऐसा अनुभव देंगे जिसकी उन्हें उम्मीद है, वह लंबे समय तक इसे याद रखेंगे।'

आपको बता दें कि हिंदी फिल्मों और उसके संगीत की जीवंतता को प्रदर्शित करने के लिए यूके टूर के दौरान ऋतिक रोशन के साथ परफॉर्म करेंगे। यह आयोजन सितंबर 2023 में होगा। खचाखच भरे वेम्बली स्टेडियम में परफॉर्म करना आयुष्मान के करियर का एक बड़ा शिखर होगा।

गौरतलब है कि आयुष्मान हमेशा ही अपनी फिल्मों और एक्टिंग को लेकर खबरों में रहते हैं, आयुष्मान अभिनय के साथ-साथ अपनी गायकी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने पानी दा रंग, साडी गली, नज़्म नज़्म, नैना दा क्या कसूर, मिट्टी दी खुशबू, हारेया आदि जैसे चार्टबस्टर गाने दिए हैं।

Read more about: ayushmann khurrana
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X