SHAME: कैंसर से लड़ कर वापस लौटीं आयुष्मान खुराना की पत्नी, लोगों ने उड़ाया छोटे बालों का मज़ाक

By Staff

Recommended Video

Tahira Kashyap's epic reply to Troller For Calling Ayushmann Khurana Her Brother | FilmiBeat

आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप उनकी फिल्म आर्टिकल 15 की स्क्रीनिंग के दौरान अलग लुक में छोटे छोटे बालों में दिखाई दीं। ताहिरा बेहद स्मार्ट लग रही थीं लेकिन लोगों ने उनका मज़ाक उड़ाना शुरू किया और उन्हें आयुष्मान का भाई कहने लगे। इसके बाद ताहिरा ने लोगों को करारा जवाब दिया। ताहिरा हाल ही में कैंसर की बीमारी से जूझ रही थीं।

ताहिरा जब आयुष्मान की फिल्म आर्टिकल 15 की स्क्रीनिंग में पहुंचीं तो बेहद छोटे बालों में पहुंची। लेकिन उन्होंने जब ये तस्वीरें अपने सोशल अकाउंट पर डालीं तो लोग उन्हें आयुष्मान का भाई कहकर मज़ाक उड़ाने लगे। इसके बाद ताहिरा ने बेहद मज़बूत मेसेज के साथ अपनी तस्वीरें डालीं।

ayushmann-khurrana-s-wife-tahira-kashyap-trolled-for-short-hair-hits-back-like-a-boss

ताहिरा ने मज़ाक में लिखा कि ये भाई भाई वाले चुटकुले काफी ज़्यादा हो गए। हम लोगों ने तो बाल झाड़ते वक्त मांग भी अलग अलग साइड से निकाली है तो हम दोनों एक जैसे कैसे दिख रहे हैं। गौरतलब है कि हाल ही में ताहिरा कश्यप दोबारा अपने कैंसर की बीमारी से जूझ रही थीं।

इलाज के दौरान ताहिरा ने अपने सार बाल मुंडवा दिए थे क्योंकि थेरेपी के दौरान और बाद में काफी बाल झड़ते हैं। यही कारण है कि उनके बाल फिलहाल काफी छोटे हैं लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों ने कुछ भी सोचे समझे बिना उनका मज़ाक उड़ाना शुरू कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X