कैंसर से लड़ रहीं हैं आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप, इस वजह से बच गई जान
Recommended Video

इस समय जैसे बॉलीवुड में कैंसर की समस्या आम हो गई है क्योंकि कोई ना कोई इस समस्या से जुड़ा हुआ मिल ही जाता है। पहले अभिनेत्री सोनाली बेंद्रें फिर इरफान खान के बाद अब अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप इस गंभीर बीमारी की शिकार हो गई है। बता दें कि उनको ब्रेस्ट कैंसर था और इसका पता उनको जीरो स्टेज पर ही चल गया जिस कारण उनकी जान बच गई। ताहिरा ने एक लंबा चौंड़ा पोस्ट सोशल मीडिया पर लिखकर ये बताया है कि वो भी ब्रेस्ट कैंसर की समस्या से गस्त होने वाली थीं।
हालांकि उन्होने इसका इलाज वक्त रहते है करना लिया और वो इस समस्या से बच गई है। ताहिरा कश्यप ने इसकी सर्जरी करवा ली है और वो अब खतरे से पूरी तरह बाहर आ चुकी है।

बता दें कि उन्होने अपनी एक तस्वीर अस्पताल से शेयर की थी और अपनी समस्या के बारे में बताया था..उनका कहना था कि वो इस तरह से सबको इससे सचेत रहने के लिए बताना चाहती है और सही कदम उठाने के लिए जागरुक करती है।
उन्होने बताया कि मेरा ब्रेस्ट कैंसर जीरो स्टेज पर था और इसकी कोशिकाएं लगातरा बढ़ रहीं थी। हालांकि अब उनको कोई दिक्कत नहीं है और राहत की सांस वो ले सकती है।
बता दें कि आयुष्मान खुराना भी इस सब को लेकर काफी ज्यादा परेशान थे लेकिन अब वो फिल्म की प्रमोशन में व्यस्त है। उनकी फिल्म बधाई है रिलीज होने वाली है और इसका ट्रेलर काफी ज्यादा धमाल मचा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











