आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप आई पहलवानों के सपोर्ट में, कविता के जारिए रखी अपनी बात

Tahira Kashyap support wrestlers: बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ साथ एक शानदार इंसान है, हर कोई यह बात जानता है। साथ ही आयुष्मान की पत्नी ताहिरा कश्यप भी एक अच्छे इंसान के तौर पर जानी जाती हैं, हमेशा ही अपनी बात खुलकर सोशल मीडिया पर रखती हैं। हाल ही में ताहिरा ने पहलवानों का सपोर्ट करते हुए सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी है।
अभिनेता की पत्नी ताहिरा कश्यप ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे पहलवानों के विरोध के समर्थन में अपनी आवाज उठाई है। ताहिरा पहलवानों का समर्थन करने के लिए अपनी कविता का सहारा लिया है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।
हाल ही में, ताहिरा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो के साझा करते ही यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। वीडियो को साझा करते हुए ताहिरा ने लिखा, 'जद्दोजहद जारी है, होड़ जारी है।'
अभिनेत्री ने अपनी कविता के जरिए जंतर मंतर पर काफी दिनों से विरोध कर रहे पहलवानों का समर्थन करते हुए कहा कि कैसे उन्होंने अपनी बेटी और बेटे के बीच कभी अंतर नहीं किया है। इन पहलवानों को वह 'नेशनल हीरो' के रूप में देखती हैं।
ताहिरा ने अपनी कविता में बताया की उनका पूरा परिवार देश के पहलवानों से इंस्पायर है। यही नहीं, उनकी बेटी भी देश के लिए पदक जीतना चाहती है और अपने परिवार के साथ-साथ देश का नाम भी गौरवान्वित करना चाहती है।
वह अखबार पढ़ रही थी और मैंने तुरंत उससे अखबार छीन लिया क्योंकि मैं नहीं चाहती थी कि वह देखे कि हमारे देश के गौरव के साथ क्या किया जाता है। सोशल मीडिया पर ताहिरा का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।
ताहिरा ने कहा, 'जिन महिलाओं को मेरा बेटा भी देखता है, उनके साथ गलत व्यवहार किया गया और 'चुप रहो' कहा गया।' ताहिरा के इस पोस्ट के बाद तो सोशल मीडिया पर बवाल ही हो गया। हर कोई इस पर प्रतिक्रिया दे रहा है।
एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, जब देश के यह पहलवान देश के लिए पदक जीतते हैं, तो सभी उनके लिए स्टेटस और स्टोरी डालते हैं, लेकिन जब सच में उन्हें फैंस के सपोर्ट की जरूरत होती ह। आगे देखना होगा कि ताहिरा का यह सपोर्ट कहां तक जाता है।


Click it and Unblock the Notifications












