Shahrukh Khan से पहली मुलाकात पर ऐसी हो गई थी Ayushmann Khurrana की हालत, खुद किया खुलासा!

ayushmann khurrana, shahrukh khan

एन एक्शन हीरो को लेकर खबरों में चल रहे अभिनेता आयुष्मान खुराना इस वक्त किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उन्होने छोटे से बड़े तक का शानदार सफर तय किया है और इस वक्त लगातार अच्छा काम कर रहे हैं। अब उनका एक बयान सामने आ रहा है जो कि उन्होने सुपरस्टार शाहरुख खान के लिए दिया है। शाहरुख खान को लेकर उन्होने उस दिन का खुलासा किया जब उनकी पहली मुलाकात हुई थी।

आयुष्मान खुराना के लिए वो काफी बड़ा लम्हा था और लगातार वो किंग खान की तरफ देख रहे थे। जी हां, विकी डोनर एक्टर ने कहा, "मैं उस समय एक रेडियो जॉकी था। मैं कुछ रेडियो बाइट की शूटिंग के लिए गया था,

लेकिन मैं नहीं ले सका क्योंकि किंग खान हीरानंदानी, बॉम्बे में एक कार के विज्ञापन की शूटिंग में व्यस्त थे। वे मेरे शुरुआती दिन थे।'' इसके अलावा उन्होने कहा, "मैं बस वहां बैठकर उनको शूटिंग करते था। वहां के लोगों ने मुझे चाय दी थी और कहा माफ करना, वह अभी बहुत व्यस्त हैं। तो, मैं बस वहीं बैठा रहा और पूरे दिन उन्हे देखता रहा।''

बयान काफी पसंद आया

बयान काफी पसंद आया

आयुष्मान खुराना ने ये खुलासा इंडिया टुडे के साथ बात करते हुए किया है। इस वक्त उनको लेकर चर्चा है और शाहरुख खान के फैंस को उनका ये बयान काफी पसंद आया है।

मन्नत मांगी

मन्नत मांगी

फिलहाल अभिनेता काफी मशहूर हैं और अब शाहरुख खान भी उन्हे जानते हैं। हाल ही में आयुष्मान खुराना को शाहरुख खान के घर के सामने देखा गया था और उन्होने खुलासा किया था कि मन्नत के सामने मैने मन्नत मांगी है।

एन एक्शन हीरो

एन एक्शन हीरो

उनकी फिल्म एन एक्शन हीरो फिलहाल रिलीज हो चुकी है और फैंस इसको काफी पसंद कर रहे हैं। उनका कहना है कि आयुष्मान खुराना का अलग अंदाज इस फिल्म में देखने को मिला है।

जयदीप अहलावत निगेटिव रोल में हैं

जयदीप अहलावत निगेटिव रोल में हैं

इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता जयदीप अहलावत निगेटिव रोल में हैं और काफी शानदार अभिनय करते दिख रहे हैं। सामने आ रहे रिएक्शन्स और रिव्यू से इतना तो तय है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करने वाली है।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट पर आयुष्मान खुराना इस वक्त अपनी फिल्म ड्रीम गर्ल 2 को लेकर बिजी हैं। इस फिल्म से काफी जल्दी अपडेट आने वाली है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X