..................... Ayushmann khurrana's Shubh Mangal Zyada Saavdhaan shooting goes on floor - Hindi Filmibeat

शुरु हुई आयुष्मान की शुभ मंगल ज्यादा सावधान की शूटिंग- फिल्म के मुहूर्त की फोटो हुईं वायरल

आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान को लेकर काफी समय से चर्चा है और आज से इस फिल्म की शूटिंग शुरु हो रही है। काफी शानदार तरीके से इस फिल्म का मुहूर्त किया गया जिसकी फोटोज इस समय वायरल हो रहीं हैं। बता दें कि इस फिल्म को आनंद एल राय के निर्देशन में बनाया जाएगा और कलर येलो प्रोडक्शन फिल्म को प्रोड्यूस करने वाला है। इसके पहले आयुष्मान खुराना फिल्म शुभ मंगल सावधान में नजर आए थे जिसको लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था।

इस फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर भी मुख्य भूमिका में थीं। अब इस फिल्म को लेकर चर्चा है कि फिल्म में बधाई हो फेम नीना गुप्ता और गजराज राव भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।

shubh mangal zyada saavdhan, ayushmann khurrana, शुभ मंगल ज्यादा सावधान, आयुष्मान खुराना

इन दोनो फिल्म में आयुष्मान खुराना के माता पिता दमदार रोल किया था। शुभ मंगल ज्यादा सावधान की बात करें तो कुछ समय पहले इस फिल्म का शानदार प्रोमो आया था जिससे ये पता चल गया था कि फिल्म समलैंगिक रिश्ते पर आधारित होने वाली है।

'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' 13 मार्च 2020 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इस फिल्म में आयुष्मान के अपोजिट कौन होगा इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। दिव्येंदु शर्मा का नाम सामने आया था लेकिन ये अभी कंफर्म नहीं हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X