रिलीज होते ही ऑनलाइन Leak हो गई आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल- लोग कर रहे हैं डाउनलोड
अभिनेता आयुष्मान खुराना और नुसरत बरुचा की फिल्म ड्रीम रिलीज होकर धमाका कर रही है और फैंस इस फिल्म के लिए काफी खुश हैं। लेकिन अब एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो शायद आयुष्मान खुराना और फिल्ममेकर्स के लिए अच्छी नही होगी। दरअसल फिल्म को रिलीज के कुछ घंटों के अंदर ही मशहूर पायरेसी वेबसाइट तमिल रॉकर्स ने हिंदी में फिल्म को लीक कर दिया है।
ये पहली बार नहीं है जब तमिलरॉकर्स ने ऐसा किया है। इसके पहले भी कई फिल्मों को लाख कोशिशों के बाद भी लीक होने से नहीं रोका जा सका है। इसके चलते मेकर्स को काफी नुकसान भी होता है।

गौरतलब है कि फिल्म को काफी अच्छा रिसपॉंस मिला है और लोग पूजा बने आयुष्मान को पसंद कर रहे हैं। बता दें कि इसके लिए होते ही लोग इसको डाउनलोड कर रहे हैं। लेकिन ये फिल्म थिएटर्स में धूम मचा रही है।


Click it and Unblock the Notifications