कानपुर के बाद उत्तराखंड के इस शहर में बैन हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म आर्टिकल 15
लगातार विवादों में चल रही आयुष्मान खुराना की फिल्म आर्टिकल 15 को अभी भी राहत नहीं हैं और उत्तर प्रदेश के कानपुर के बाद उत्तराखंड के रुड़की में फिल्म को लेकर काफी विवाद बढ़ गया जिसके बाद इस फिल्म को रुड़की में बैन कर दिया है। खबरों की मानें तो फिल्म की रिलीज होने के बाद से ही वहां पर एक तरह विरोध देखा जा रहा था और एक समुदाय के लोग इस फिल्म का विरोध कर रहे थे।
ये फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है जिसको फिल्म के जरिए बताने की कोशिश की गई है। इस फिल्म को मशहूर निर्देशक अनुभव सिन्हा निर्देशित किया था। ये फिल्म उत्तर प्रदेश में हुए 2 साल की लड़की के गैंग रेप और मर्डर केस पर आधारित है।

रिलीज से पहले कुछ ब्रह्माण ने आरोप लगाया था कि फिल्म के जरिए इस समुदाय को ठेस पहुचाने की कोशिश की जा रही है। बॉम्बे टाइम्स के एक रिपोर्ट कि मानें तो रुड़की के एसडीएम रविंद्र सिंह नेगी के आदेश के बाद इस जगह फिल्म की स्क्रीनिंग को बैन कर दिया गया।
अब देखना ये है कि फिल्म की स्क्रीनिंग यहां पर दोबारा शुरु होती है या नहीं। अर्टिकल 15 एक लो बजट फिल्म है लेकिन ये लगातार धमाकेदार कमाई कर रही है। आयुष्मान खुराना इस फिल्म में पहली बार एक पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आ रहें हैं।


Click it and Unblock the Notifications











