आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल को स्टार रिंकू सिंह निकुंभ का कोरोना से निधन, कई सीरियल में किया काम

कोरोना वायरस की दूसरी लहर में लगभग हर किसी ने अपने किसी करीबी को खो दिया है और रोज़ ही किसी ना किसी के जाने की खबर सुनना बेहद दुखद है। अब खबर है कि एक्टर रिंकू सिंह निकुंभ का भी कोरोना से निधन हो गया। रिंकू ने आयुष्मान खुराना के साथ राज शांडिल्य की फिल्म ड्रीम गर्ल में काम किया है।

वहीं रिंकू, आखिरी बार अमेज़ॉन प्राईम पर रिलीज़ हुई आदर जैन - जैकी श्रॉफ स्टारर फिल्म हेलो चार्ली का भी हिस्सा थीं। रिंकू के निधन की खबर उनकी बहन ने मीडिया को दी।

ayushmann-khurrana-s-dream-girl-co-star-rinku-singh-nikumbh-dies-of-covid-complications

रिंकू 25 मई से कोरोना से संक्रमित थीं और पहले से ही सांस संबंधित कई बीमारियों के कारण वो इस बीमारी से लड़ नहीं पाईं। रिंकू कई दिन अस्पताल में भर्ती थीं। रिंकू के अलावा, उनके परिवार में कई और लोग कोरोना से संक्रमित थे।

हाल ही में लगवाया था कोरोना का डोज़

हाल ही में लगवाया था कोरोना का डोज़

रिंकू ने 7 मई को कोरोना का पहला डोज़ लगवाया था और वो जल्दी ही दूसरा डोज़ लगवाने वाली थीं। लेकिन उससे पहले ही उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉज़िटिव आ गई।

आईसीयू में बिगड़ी तबीयत

आईसीयू में बिगड़ी तबीयत

25 मई को पॉज़िटिव रिपोर्ट आने के बाद रिंकू घर पर ही आईसोलेशन में थीं। लेकिन बुखार कम ना होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया।

टीवी की दुनिया का भी हिस्सा

टीवी की दुनिया का भी हिस्सा

फिल्मों के अलावा, रिंकू टीवी की दुनिया का भी हिस्सा थीं। वो & टीवी के सीरियल मेरी हानिकारक बीवी में दिखाई देती थीं। इसके अलावा वो क्या होगा आलिया का और चिड़ियाघर जैसे सीरियल का भी हिस्सा थीं।

खुद करती थीं प्रमोट

खुद करती थीं प्रमोट

रिंकू, अपने काम को खुद प्रमोट करती थीं और उनका सोशल मीडिया अकाउंट उनके काम की तस्वीरों से भरा पड़ा है।

पहले से था दमा

पहले से था दमा

रिंकू पहले से ही दमा से पीड़ित थीं। यही कारण था कि कोरोना के बाद रिंकू की तबीयत को संभलने का मौका नहीं मिल पाया।

दोस्त दे रहे हैं श्रद्धांजलि

दोस्त दे रहे हैं श्रद्धांजलि

रिंकू के अचानक निधन से उनके जानने वाले सकते हैं। लोग सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। और रिंकू के परिवार के प्रति सहानुभूति व्यक्त कर रहे हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को ये दुख सहने की शक्ति।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X