..................... 'चंडीगढ़ करे आशिकी' की रिलीज डेट का ऐलान । Ayushmann Khurrana's Chandigarh Kare Aashiqui release date out now! - Hindi Filmibeat

आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' की रिलीज डेट का ऐलान

केदारनाथ और काई पो चे जैसी दमदार फिल्मों के निर्देशक अभिषेक कपूर इस समय फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में अभिनेता आयुष्मान खुराना और खूबसूरत अदाकार वाणी कपूर नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को लेकर इस समय एक खबर सामने आ रही है। दरअसल इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान हुआ है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक पोस्ट करते हुए बताया है कि..

आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर स्टारर फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' 9 जुलाई 2021 को रिलीज होगी। जैसे ही फिल्म का ऐलान हुआ फैंस लगातार सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे हैं और इस फिल्म को लेकर इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिनेत्री वाणी कपूर ने कहा था कि.. ''चंडीगढ़ करे आशिकी मेरे लिए केवल एक शब्द यानि खुशी है।

वाणी कपूर ने किया था धन्यवाद

वाणी कपूर ने किया था धन्यवाद

मैं अभिषेक कपूर को धन्यवाद देती हूँ, कि उन्होंने मानवी के रूप में मुझमें भरोसा किया। एक कलाकार के रूप में हमने अनेक भूमिकाएं व तैयारी की हैं, लेकिन यह मैंने पूरे दिल से किया और काफी कड़ी मेहनत की।''

पहला मौका है

पहला मौका है

बता दें पहला मौका है जब आयुष्मान संग वाणी काम कर रही हैं। दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री के चहेते स्टार्स में से एक हैं।

बेल बॉटम

बेल बॉटम

वहीं वाणी कपूर इस फिल्म के अलावा बेल बॉटम फिल्म में भी नजर आने वाली है। वाणी कपूर ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी है।

शानदार अभिनेता हैं

शानदार अभिनेता हैं

बात करें तो आयुष्मान खुराना की तो वो कितने शानदार अभिनेता हैं ये तो सभी जानते ही है। इस समय वो इस फिल्म के अलावा डॉक्टर जी और गुगली गुगली को लेकर बिजी हैं।

विक्की डोनर से शुरुआत

विक्की डोनर से शुरुआत

डॉक्टर जी को लेकर कुछ समय पहले ही ऐलान हुआ था। फिल्म विक्की डोनर से शुरुआत करने के बाद आयुष्मान खुराना ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं जो चर्चा में रहीं हैं।

शाहरुख खान की तरह है आर्यन खान का अंदाज, आईपीएल ऑक्शन के दौरान वीडियो हुआ वायरल!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X