ड्रीम गर्ल के साथ आयुष्मान दे रहे है अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग!

लगता है कि आयुष्मान खुराना छठे बैक-टू-बैक ब्लॉकबस्टर के लिए पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरे हैं! उनकी लेटेस्ट फ़िल्म 'ड्रीम गर्ल' के पहले दिन का कलेक्शन 10.05 cr रहा, और इसके साथ ही आयुष्मान को अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग भी मिल गई है। हर तरफ यही चर्चा है कि, यह शानदार फ़िल्मी एंटरटेनर इस बार बॉक्स ऑफिस पर लंबी दौड़ के लिए तैयार है। आयुष्मान ने बड़े उत्साह से हमें बताया, "मुझे ख़ुशी है कि ड्रीम गर्ल को काफ़ी अच्छी ओपनिंग मिली है और इस फ़िल्म को लेकर हर तरफ पॉजिटिविटी दिखाई दे रही है।

यह पर्सनल माइलस्टोन वाकई मेरे लिए काफ़ी एन्करेजिंग है। मैंने ड्रीम गर्ल के साथ एक्सप्लोर करने की कोशिश की और लोगों का भरपूर मनोरंजन करने वाले फ़िल्म बनाने का प्रयास किया, और मैं इस बात से बेहद ख़ुश हूँ कि पूरे देश की ऑडियंस ने मुझे एक एंटरटेनिंग हीरो के रूप में एक्सेप्ट किया है।"

ayushmann khurrana, dream girl,आयुष्मान खुराना, ड्रीम गर्ल

वह कहते हैं, "एक आर्टिस्ट के तौर पर मैंने हमेशा ऐसे प्रोजेक्ट को हाथ में लेने की कोशिश की है, जो मेरे ख़्याल अपने जॉनर की सीमाओं को पार करने में सक्षम हो, और आज का यह रिजल्ट इस बात का वैलिडेशन है।" आयुष्मान हमेशा सक्सेस का क्रेडिट सबसे पहले फ़िल्म से जुड़े सभी अहम लोगों को देते हैं।

बॉक्स ऑफिस पर ड्रीम गर्ल की बड़ी शुरुआत के लिए इस हम्बल स्टार ने अपनी पूरी टीम को बधाई दी। आयुष्मान कहते हैं, "मैं अपने डायरेक्टर और राइटर, राज शांडिल्य को इस अमेजिंग फ़िल्म के लिए बधाई देता हूँ जो पूरी तरह से एक बेहतरीन फैमिली कॉमेडी है। मैं अपने फिनॉमिनल प्रोड्यूसर, एकता कपूर का उनके विज़न और सपोर्ट के लिए शुक्रिया अदा करता हूँ।

ड्रीम गर्ल की शानदार शुरुआत हम सभी के लिए बेहद ख़ुशी की बात है, क्योंकि हम सभी ने इस फ़िल्म को बनाने में जी जान से मेहनत की है।" वह आगे कहते हैं, "इस फ़िल्म को हंसी का शानदार दंगल बनाने का क्रेडिट मेरी हीरोइन, नुसरत भरुचा, मेरे शानदार को-एक्टर्स- अन्नू कपूर, मनजोत सिंह, विजय राज, अभिषेक बनर्जी, राज भंसाली, राजेश शर्मा, निधि बिष्ट और फ़िल्म के सभी एक्टर्स को जाता है।

फ़िल्म के हर स्टेप में साथ रहने के लिए मैं अपने को-राइटर, निर्मल डी तथा क्रिएटिव प्रोड्यूसर, रुचिका कपूर को ख़ासतौर पर धन्यवाद देता हूँ।"

आयुष्मान उम्मीद कर रहे हैं कि, हंसी के इस शानदार दंगल को देखने के लिए पूरा देश थिएटर्स में आएगा। अंत में उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में हम पूरे भारत का भरपूर मनोरंजन करेंगे, क्योंकि यह पूरी तरह से मनोरंजक और गुदगुदाने वाली फ़िल्म है।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X