कानपुर में आर्टिकल 15 के रिलीज के बाद बवाल- रोक दी गई आयुष्मान खुराना की फिल्म

अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म आर्टिकल 15 को लेकर काफी ज्यादा विवाद रिलीज से ही चल रहा था। बता दें कि इस समय एक और मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर से सामने आ रहा है। पता चला है कि एक धार्मिक समूह के विरोध और नारेबाजी को लेकर फिल्म की स्क्रीनिंग पर शहर रोक लगा दी गई है। मामला यहीं नहीं रुका बल्कि फिल्म के निर्माताओं को लेकर काफी नारेबाजी भी की गई।

बता दें कि इस फिल्म में जातिवाद को लेकर हो रहे क्राइम को काफी बड़े रूप में दर्शाया गया है और एक सच्ची घटना पर आधारित है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह से कुछ लोग छोटी छोटी बातों को लेकर लोगों का कत्ल कर देते हैं और लड़कियों के साथ दुराचार करते हैं।

article 15, ayushmann khurrana, anubhav sinha, आर्टिकल 15, आयुष्मान खुराना, अनुभव सिन्हा

कानपुर के पुलिस अधीक्षक अनंत देव ने कहा कि कानून व्यवस्था को लेकर हर थाने सर्कल में इस बात पर ध्यान देने के निर्देश दे दिए हैं। उनका कहना है कि वो पूरी तरह से चौकन्ने हैं और किसी भी तरह की घटना को होने से रोकने के लिए तैयार हैं।

इसके अलावा वो कोशिश करेंगे कि सभी मल्टीप्लेक्स और सिनेमा हॉल्स में कानून और व्यवस्था बनी रहे। वहीं फिल्म के निर्देशक अनुभव सिन्हा का कहना है कि वो इस बारे में बोल बोल के अब पूरी तरह से थक चुके हैं।

हालांकि ताजा खबर के मुताबिक कानपुर में फिर से फिल्म की स्क्रीनिंग शुरु हो चुकी है और लोग फिल्म देख रहे हैं और उनको पसंद आ रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X